Food To Control Thyroid: थायराइड को कंट्रोल करने में किन चीजों का सेवन करें, यहां जानिये
Food To Control Thyroid: अगर आप भी थायराइड की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज की रिपोर्ट में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप थायराइड की समस्या से निजात पाने लगेंगे। पढ़िये ये रिपोर्ट...;
Food To Control Thyroid: जब शरीर में हार्मोन (Hormones) और वजन बढ़ने की समस्या होती है, तो कहीं ना कहीं थायराइड की समस्या हो सकती है। आजकल लोगों की लाइफस्टाइल में लगातार बदलाव आ रहा है, जिसकी वजह से थायराइड (Thyroid) के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। महिलाओं की उम्र बढ़ने पर थायराइड बढ़ने या कम होने की समस्या परेशान करने लगती है।
लेकिन क्या आपको पता है कि थायराइड दो प्रकार का होता है। इसमें से एक हाइपोथायरायडिज्म और दूसरा हाइपोथायरॉइड शामिल है। अगर आप भी थायराइड के मरीज हैं और रोजाना दवा नहीं खाना चाहते हैं, तो इन चीजों का जरूर सेवन करें। इससे आप थायराइड की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं कि इसके लक्षण क्या है और इसे कंट्रोल कैसे करें।
आंवला का सेवन करें
सर्दियों के मौसम में आंवला ज्यादा मिलता है। इसे खाने से थायराइड को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। आंवला का सेवन करने से थायराइड की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। आंवला खाना सेहत के लिए रामबाण है।
मुलेठी खाएं
अगर आप भी थायराइड के मरीज है और रोजाना दवा नहीं खाना चाहते है, तो मुलेठी का सेवन करें। इससे थायराइड को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। मुलेठी खाने से शरीर की कमजोरी और थकान दूर हो जाती है क्योंकि इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड को कम करने में मदद करते हैं।
कच्चा नारियल लें
कच्चा नारियल खाने से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर सुबह के वक्त रोजाना कच्चा नारियल खाया जाए, तो मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इसका सेवन करने से थायराइड को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें
अगर आपको थायराइड है, तो अपनी डाइट लिस्ट में डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स को भी खाने से थायराइड को कम किया जा सकता है। इससे बॉडी को विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलते हैं। ये आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं।
सोयाबीन खाएं
सोयाबीन खाने से थायराइड की समस्या को कम किया जा सकता है। इसलिए अपनी डाइट में सोयाबीन और सोया मिल्क जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे हार्मोन को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर डेली रूटीन में सोयाबीन खाते है, तो शरीर से आयोडीन की कमी दूर हो सकती है। इससे थायराइड कम होता है।
ये भी पढ़ें:- Arm Pain Problem: क्या आप भी बांह के दर्द से हो गए हैं परेशान, तो इन चीजों से पाएं आराम
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।