Ganesh Chaturthi Special: गणेश उत्सव के मौके पर गणपति को लगाएं इन चीजों का भोग, पू्री होगी इच्छा

Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी का उत्सव दुनिया भर में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से इस पर्व एक अलग ही रिश्ता है। महाराष्ट्र में मनाए जाने वाले गणेश उत्सव की चर्चा देशभर में होती है। जानिए इस पर्व के दिन बनाए जाने वाले विशेष भोग के बारे में...;

Update: 2023-09-12 06:26 GMT

Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा के आने का इंतजार उसी दिन से किया जाने लगता है जिस दिन उनका विसर्जन होता है। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर से मनाई जाएगी। ज्ञान और बुद्धि के सर्वदाता गजानन के आने की खुशी का जश्न 10 दिनों तक मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय उत्सव 19 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त होगा। गणेश विसर्जन के दिन विशेष प्रकार के पकवान बनाकर वितरित किए जाते है। इन प्रसाद को आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं।  

करंजी

करंजी का नाम सुनकर आपको थोड़ा सा अजीब लग रहा होगा कि ये कौन सी डिश है। आज से पहले तो इस डिश के बारे में कभी नहीं सुना तो आपको बता दें कि गुजिया को ही करंजी कहा जाता है। गुजिया को तो वैसे मुख्य रूप से होली के समय बनाया जाता है। लेकिन, करंजी को महाराष्ट्रियन लोग गणेश उत्सव के दौरान भी बनाते हैं। बाहर से कुरकुरी दिखने वाली करंजी के अंदर कद्दूकस किए गए नारियल की मीठी-सी स्टफिंग भरी जाती है।

मोदक

मोदक,गणपति जी की पसंदीदा मिठाई में से एक है। गणेश चतुर्थी का पर्व मोदक के बिना अधूरा माना जाता है। मोदक को मीठी पकौड़ी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा कोई घर नहीं है, जिसमें इस त्योहार में मोदक न बनाया जाए। उत्सव के पहले दिन भक्त भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाते हैं। इस भोग को चावल के आटे, मैदा या फिर सफेद आटे से बनाया जाता है। ये मोदक नारियल, सूखे मेवे और गुड़ से भरे होते हैं।

शीरा

शीरा एक पारंपरिक हलवा है जो सूजी, ढेर सारे सूखे मेवों और घी से बनाया जाता है। बहुत से लोग गणेश चतुर्थी के अवसर पर पारंपरिक शीरा में केले मिलाकर प्रसाद के रूप में परोसते हैं।

​पूरन पोली

महाराष्ट्रवासी लगभग हर शुभ अवसर पर उत्सव का व्यंजन पूरन पोली जरूर बनाते हैं। दस दिनों के उत्सव के दौरान, कई महाराष्ट्रीयन भगवान गणेश को पूरन पोली का भोग चढ़ाते हैं। मोदक के साथ परोसी जाने वाली पूरन पोली गणेश चतुर्थी के दौरान गणपति को परोसे जाने वाले सबसे लोकप्रिय भोगों में से एक है।

नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू त्योहारों के मौसम में भारतीयों द्वारा पसंद किया जाने वाला एक और लोकप्रिय मीठा व्यंजन है। नारियल से बने लड्डुओं को गणेश चतुर्थी के मौके पर भोग लगाया जाता है। इसे सूखे भुने नारियल के दूध का उपयोग करके तैयार किया जाता है।

पायसम

पायसम दक्षिण भारत की पारंपरिक मीठी डिश खीर है जिसे दूध, गुड़, नारियल और इलायची के साथ पकाए गए चावल की मदद से पकाया जाता है।

Also Read:  Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर करें भारत के विशेष गणपति पंडाल की सैर, होंगे भव्य दर्शन

Tags:    

Similar News