Virginity को फिर से वापस पाने के लिए ये तरीका अपना रही लड़कियां
जैसे ही आप वर्जिनिटी (Virginity) का नाम सुनते है, तो आपके मन में कई तरह के ख्याल आने शुरू हो जाते है, समाज में वर्जिनिटी (Virginity) को ही करेक्टर का सर्टिफेकेक्ट माना जाता है, अगर आप वर्जिन हो तो आप बहुत संस्कारी हैं और अगर आप अपनी वर्जिनिटी किसी वजह से खो चुके हैं, तो आपके करेक्टर को लेकर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे।;
Hymenoplasty Surgery : जैसे ही आप वर्जिनिटी (Virginity) का नाम सुनते है, तो आपके मन में कई तरह के ख्याल आने शुरू हो जाते है, समाज में वर्जिनिटी (Virginity) को ही करेक्टर का सर्टिफेकेक्ट माना जाता है, अगर आप वर्जिन हो तो आप बहुत संस्कारी हैं और अगर आप अपनी वर्जिनिटी किसी वजह से खो चुके हैं, तो आपके करेक्टर को लेकर सवाल उठने शुरू हो जाएंगे। ऐसा जरूरी नहीं कि किसी के साथ फिजिकल रिलेशन (Physical Relation) बनाने से ही आप अपनी वर्जिनिटी खोते हैं, ऐसा हॉर्स राइडिंग, पैर स्ट्रेच करना साइकलिंग या रेसिंग और जंपिंग से भी हो सकता है। मगर आज साइंस इतना आगे बढ़ चुका है कि एक छोटी सी सर्जरी कराकर आप अपनी खोई वर्जिनिटी को वापस ला सकते हैं।
सर्जरी कराने वाली लड़कियों की संख्या में हो रही बढोतरी
जानकारी के मुताबिक, हाइमनोप्लास्टी करानी वाली लड़कियों की संख्या बढ़ती जा रही है, लड़कियां अपनी शादी को लेकर घबराई होती हैं और फिर इस सर्जी को करा लेती है। वहीं कुछ लड़कियों इसलिए भी इस सर्जरी को इसलिए भी कराती है कि जिन्होंने पहले अपने बॉयफ्रेंड से फिजिकल रिलेशन बनाएं होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सर्जरी आधे घंटे में पूरी हो जाती है और पीरियड्स और किसी इंफेक्शन के दौरान इसे कराने से बचना चाहिए। इसे कराने में 50 हजार तक का खर्च आ जाती है। वही सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा निशुल्क होती है।
कैसे होती है सर्जरी
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस सर्जरी के दौरान एक मेंबरेन यानी झिल्ली को फिर से जोड़ा जाता है, जो फिजिकल रिलेशन और अन्य कई कारणों से टूट जाती है। अक्सर लड़कियां शादी या रिश्ता टूट जाने की वजह से यह सर्जरी कराती है। शादी के 4 हफ्ते पहले इस सर्जरी को करा लेना चाहिए। वही इसे कराने के बाद 2-3 दिन तक कोई भारी सामान नहीं उठाना चाहिए।