घर को दीजिए वॉर्म लुक

आप विंटर में अपने घर का लुक जरूर बदलना चाह रही होंगी। जाहिर सी बात है, इस मौसम में आप घर के इंटीरियर में वॉर्म लुक देना चाहेंगी। यहां दिए जा रहे कुछ चेंजेज आप भी आजमाइए। ये आपके घर की शोभा को बढ़ाएंगे।;

Update: 2021-01-22 20:15 GMT

सर्दियों में इंटीरियर में बहुत बड़े बदलाव करना मुश्किल होता है। लेकिन छोटे-छोटे चेंजेज से भी इंटीरियर लुक चेंज किया जा सकता है। इसके लिए कर्टन्स, वॉलपेपर, कारपेट, डेकोरेशन आइटम का सहारा ले सकती हैं। इनसे घर को वॉर्म, कोजी लुक आसानी से मिलता है।

कर्टन्स-वॉलपेपर

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अपने घर के कर्टन्स में बदलाव करना जरूरी होता है। किसी भी कमरे का लुक बदलने के लिए पर्दों का इंपॉर्टेंट रोल होता है। इस मौसम में आप वेल्वेट, साटिन फैब्रिक के पर्दे लगा सकती हैं। इनमें डार्क कलर्स चूज करें। इससे आपके घर को वॉर्म, रॉयल लुक मिलेगा। कर्टन्स के अलावा सर्दियों में वॉल कलर में भी बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में आप वॉल पर डीप रेड, गोल्ड, डॉर्क येलो, ऑरेंज और ग्रीन कलर करवा सकती हैं। अगर कलर नहीं करवाना चाहती हैं तो इसी कलर के वॉल पेपर लगा सकती हैं।

कारपेट-रग्स

सर्दियों में हर घर में कारपेट-रग्स जमीन पर बिछाए जाते हैं। जिससे पैरों को सीधा फर्श पर न रखना पड़े। कारपेट-रग्स बिछाने से घर को वॉर्म, कोजी लुक मिलता है। इन दिनों मार्केट में डिफरेंट पैटर्न, डिजाइन के रग्स, कारपेट मौजूद हैं, आप इन्हें भी अपने घर के लिए चूज कर सकती हैं। इसके अलावा बेडशीट, पिलो, कुशन कवर में भी बदलाव करना जरूरी होता है। आप फर वाले कुशन कवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे घर को काफी अच्छा लुक मिलता है। सर्दियों में बेडशीट, कंबल भी वेल्वेट फैब्रिक के हों तो अच्छा रहता है। वेल्वेट से घर को ब्राइट लुक मिलता है।

डेकोरेटिव आइटम्स

स्टोन, वुड से बने डेकोरेटिव आइटम्स से भी आपके घर को परफेक्ट विंटर लुक मिल सकता है। आप अपने लिविंग एरिया, बेडरूम को वुडेन होम डेकोर आइटम्स से सजा सकती हैं। डेकोर आइटम्स आपके घर के फर्नीचर और वॉलकलर से मैच करते हुए होने चाहिए। आप चाहें तो डॉर्क कलर से पेंट किए हुए सूखे फूल, पत्तियों से भी घर को सजा सकती हैं। इन्हें वास में सजाकर रख सकती हैं। इससे घर को विंटर लुक मिलता है। पैबल्स, मिनी स्टोंस को भी पेंट करके सेंटर टेबल पर एक ग्लास बॉटल में रख सकती हैं। आप चाहें तो घर को फ्रेशनेस देने के लिए कुछ इंडोर प्लांट्स भी लगा सकती हैं।

फायर प्लेस सिटिंग अरेंजमेंट

अगर आप सर्दियों का सही मायने में लुत्फ उठाना चाहती हैं तो फायर प्लेस के पास सिटिंग अरेंजमेंट कर लें। यह सर्दी से बचने का काफी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप फायर प्लेस के पास कॉफी टेबल और कुछ कुर्सियां रख दें। आप वहां अपनी फैमिली, फ्रेंड्स के साथ बैठ सकती हैं।

इन्हें भी करें ट्राई

- सर्द मौसम में आप अपने पार्टनर, दोस्तों के साथ कुछ समय बिताना चाहती हैं तो घर में एक कोजी कॉर्नर तैयार कर लें। इसके लिए एक कॉर्नर पर फर्नीचर अरेंज कर लें। वहां पर कुछ फ्रेश फ्लावर रखें। वेल्वेट रग्स बिछाएं।

- डेकोरेटिव कैंडल्स स्टैंड्स से भी आप अपने घर के इंटीरियर की शोभा बढ़ा सकती हैं। अपने घर को शाम के समय कैंडल्स से सजा सकती हैं।

Tags:    

Similar News