Gond Katira Side Effects: गोंद कतीरा का ज्यादा सेवन करने से शरीर को हो सकता है नुकसान

Gond Katira Side Effects: गोंद कतीरा खाना फायदेमंद होता है। इसलिए लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रोजाना गोंद कतीरा खाने से क्या नुकसान होता है। आइये जानते हैं...;

Update: 2023-12-15 08:07 GMT

Gond Katira Side Effects: स्वास्थ्य के लिए गोंद कतीरा खाना फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। वैसे तो ये गर्मियों में ही खाया जाता है, लेकिन सर्दियों में भी कुछ लोग गोंद कतीरा के लड्डू बनाकर खाते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। वहीं कुछ लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी मानते हैं, इसे स्मूदी, दूध और शेक में डालकर खाया जाता हैं। 

दरअसल, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कहीं जाने वाली गोंद कतीरा रोजाना खाने से नुकसान भी पहुंच सकता है। कुछ मामलों में गोंद कतीरा का सेवन करने से सेहत को नुकसान ही पहुंचता है। गोंद कतीरा से कुछ लोगों में एलर्जी की प्रतिक्रिया भी देखने को मिलती है। इसके अलावा, यह कई अन्य तरीकों से भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। 

पेट संबंधी परेशानियां 

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गोंद कतीरा को पचाना काफी मुश्किल होता है। यह खाने में काफी चिपचिपा महसूस होता है। जिन लोगों को गैस, ब्लोटिंग या अपच जैसी परेशानिया हैं, उन लोगों को गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए। यह जल्दी से नहीं पचती है, जिसकी वजह से नसों और आंतों में ही रह जाती है। इसकी वजह से पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। 

एलर्जी की समस्या 

वैसे गोंद कतीरा से एलर्जी के मामले सामने नहीं आए है। लेकिन इसके खाने के बाद कुछ लोगों में एलर्जी की समस्याएं देखने को मिली है। इसकी वजह से खुजली, दाने और स्किन पर चकत्ते जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आपको भी किसी तरह की कोई एलर्जी है, तो बिना डॉक्टर से पूछे गोंद कतीरा न खाएं। 

प्रेग्नेंसी में दिक्कतें

प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर से पूछे गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे प्रेग्नेंसी में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से पहले जानकारी ले लें। इसके अलावा, गोंद कतीरा खाने के बाद महिलाओं को मतली जैसी समस्या हो सकती है। वहीं कुछ मामलों में दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। 

ये भी पढ़ें:- White Butter Benefits: सर्दियों में खाएं घर का बना सफेद मक्खन, होंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।



Tags:    

Similar News