Health Tips : Immunity बढ़ाना चाहते हैं, तो शरीर के इस पार्ट का रखें खास ख्याल

Health Tips : इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आंत (Gut) का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आंत इम्यून सिस्टम की मदद कैसे करती हैं।;

Update: 2021-08-31 05:03 GMT

Health Tips : जब से कोविड (Covid 19) आया है, तब से प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को मजबूत करने के लिए चर्चा की जा रही है, लोग कोविड -19 समेत कई बीमारियों से लड़ने के लिए पारंपरिक जड़ी-बूटियों और घरेलू उपचार को अपना रहे हैं और विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ा रहे हैं। हालांकि, इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आंत (Gut) का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आंत इम्यून सिस्टम की मदद कैसे करती हैं। 

आंत है शरीर का दूसरा मस्तिष्क 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आंत को दूसरा मस्तिष्क कहा जाता है, हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है, जैसे हार्मोन के लेवल, प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive health) और हार्ट हेल्थ (Heart Health)  पर भी पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी है, कि हम अपनी आंत (Gut) को मजबूत बनाना भी जरूरी है। 

क्या कहते है एक्सपर्ट्स

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आंत का स्वस्थ रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है,  क्योंकि हमारी आंत में प्रतिरक्षा कोशिकाएं और स्वस्थ बैक्टीरिया होते हैं, जो संक्रामक वायरस, बैक्टीरिया और कवक को मारते हैं। संपूर्ण स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ आंत हार्मोन और तंत्रिकाओं के माध्यम से मस्तिष्क से भी जुड़ती है। 

क्या होता है आंत की हेल्थ के लिए अच्छा

-किमची

-दही

-मिसो

-केफिर 

-मटर

-जई

-फलियां

-शतावरी

-मशरूम

-लहसुन

-प्याज

Tags:    

Similar News