Hair Care: शादी से पहले बालों के साथ बिल्कुल न करें ये एक्सपेरिमेंट, कहीं परफेक्ट लुक का हो न जाए सत्यानाश

Hair Care Tips: बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना कई बार मुसीबत की सबब बन जाता है। विशेषकर जिनकी शादी होनी है, उन्हें तो विशेषकर अपने बालों को लेकर विशेष सावधान रहने की जरूरत है। पढ़िये बालों के साथ एक्सपीरेंट करते समय किन बातों का रखना चाहिए ख्याल...;

Update: 2022-12-11 11:02 GMT

Hair Care Tips For Brides: हर कोई अपनी शादी वाले दिन अच्छा दिखना चाहता है। एक दुल्हन के लिए शादी बहुत ही बड़ा और खास दिन होता है। इसलिए इस दिन को और भी परफेक्ट बनाने के लिए सभी के पास कुछ बेहतरीन प्लान होते हैं। शादी से पहले आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होता है। मेकअप आर्टिस्ट को बुक करने से लेकर अपने बेस्ट ब्राइडल लहंगा ढूंढने तक हर चीज बिल्कुल परफेक्ट होनी चाहिए। ऐसे में बात जब ब्यूटी सेशन की होती है, तो आप अपने हेयर और मेकअप का बहुत ही अच्छे से ख्याल रखते हैं। वहीं कई लोग शादी से पहले अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। हमारे मन में बहुत से सवाल होते हैं, जैसे कि हमें शादी से पहले बालों में कोई नया प्रोडक्ट ट्राई करना चाहिए और अगर करें तो क्या इस्तेमाल करें?

अगर आप शादी से ठीक पहले अपने बालों के साथ कोई एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो आपको बहुत ही ज्यादा ध्यान लगाकर इस काम को करना चाहिए। शादी से पहले आपको अपने हेयर रूटीन को जरूर फॉलो करना है। साथ ही, कोशिश करनी है कि आप लास्ट मिनट में उसमें बदलाव ना करें। अगर आपको केराटिन और स्मूथनिंग करवाने का बहुत ज्यादा ही मन कर रहा है तो आप शादी से कम से कम 2 महीने पहले इन्हें करवा सकते हैं। आपको शादी से पहले किन चीजों को नहीं करना यह हम आपको बता रहे हैं :-

1. केराटिन ट्रीटमेंट (Keratin Treatment)

एक स्मूथ केराटिन फ़िनिश अट्रैक्टिव लगती है। हम में से हर कोई उस लुक को बहुत पसंद भी करता है, लेकिन अगर आप केराटिन ट्रीटमेंट के लिए जाना चाह रही हैं, तो किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए अपनी शादी से कम से कम 2 महीने पहले इसे कराएं।

2. एक्सपेरिमेंटल हेयर कलर से बचें (Avoid Experimental Hair Color)

बालों के रंग बालों की बनावट को भी बदलते हैं, जो आपकी शादी से ठीक पहले काफी ज्यादा एक्सपेरिमेंटल हो सकता है। शादी से पहले बालों में कलर करवाना आपके स्ट्रेस को बढ़ा सकता है। साथ ही, यह आपके बालों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।

3. एक्सटेंशन न लें (Don't get extensions)

शादी से पहले आप बालों में क्लिप इन्स तो करवा सकती हैं, लेकिन एक्सटेंशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी मुश्किल हो सकता है। क्लिप एक्सटेंशन बेहद आसान और परेशानी मुक्त हैं। इन्हें लगाना और हटाना भी आसान है।

4. अपने बालों को उसी दिन न धोएं (Don't wash your hair on the same day)

परफेक्ट हेयरडू के लिए शादी वाले दिन अपने बालों को धोने से बचना सबसे अच्छा है। यह आपके बालों को बहुत अधिक चिकना कर सकता है, जिससे UPDO को पकड़ना मुश्किल हो सकता है। इसलिए उसी दिन बाल धोने से बचें।

Tags:    

Similar News