Hariyali Teej 2021 Special Recipe : तीज पर बनाएं राजगिरा चीला, खाने में लगता है बेहद लाजवाब
घर में त्यौहार है और कोई अच्छा पकवान न बनें भला ऐसा कभी हो सकता है। आज हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) मनाई जा रही हैं। महिलाओं ने अपने पति के लिए निर्जला फास्ट रखा है। इस सबके बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी है। हम आपको राजगिरे (Rajgira Aatte ka Chilla) का आटे के चीले की रेसिपी (Rajgira Aatte ka Chilla Recipe) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कुछ स्टेप फॉलो कर आसानी से बना सकते हैं।;
Hariyali Teej 2021 Special Recipe : घर में त्यौहार है और कोई अच्छा पकवान न बनें भला ऐसा कभी हो सकता है। आज हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) मनाई जा रही हैं। महिलाओं ने अपने पति के लिए निर्जला फास्ट रखा है। इस सबके बीच अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी है। हम आपको राजगिरे (Rajgira Aatte ka Chilla) का आटे के चीले की रेसिपी (Rajgira Aatte ka Chilla Recipe) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप कुछ स्टेप फॉलो कर आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री
-राजगिरे का आटा : 2 कप
-बारीक कटा हरा धनिया : 1/2 कप
-बारीक कटी हरी मिर्च : 4
-बारीक कटा अदरक : 1 छोटा चम्मच
-नीबू का रस : 1 बड़ा चम्मच
- कुटी काली मिर्च : 1 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक : स्वादानुसार
- घी: 1/4 कप
विधि
-एक बाउल में राजगिरे का आटा डालें। घी छोड़कर बाकी सारी सामग्री इसमें डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
-गैस पर नॉनस्टिक तवा गर्म करके फ्लेम को लो या मीडियम कर लें। इस पर थोड़ा घी लगाकर फैला लें।
- अब 1 करछी राजगिरे के आटे का घोल डालकर गोलाई में फैलाकर चीला बना लें। इसके चारों तरफ घी लगाएं।
-2 मिनट सेंक कर इस पर घी लगाएं और पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। इसी तरह बाकी चीले बना लें। इन्हें दही के साथ ले सकते हैं।