Dengue VS Chikungunya: क्या अंतर है डेंगू और चिकनगुनिया में, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Difference Between Dengue And Chikungunya: बरसात के मौसम आते ही कई सारी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस समय वायरल बुखार से लेकर सर्दी, खांसी, जुकाम, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी तमाम बीमारियां फैल जाती है। जानें डेंगू और चिकनगुनिया के बारे में...;

Update: 2023-07-14 09:44 GMT

Chikunguniya VS Dengue: डेंगू (dengue) और चिकनगुनिया (chikanguniya) एक ऐसी बीमारी है, जो बरसात के मौसम में बहुुत ज्यादा फैल जाती है। देश के लगभग सभी राज्यों में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप फैल जाता है। ये ऐसी खतरनाक बीमारियां है, जिनसे हमारा शरीर एकदम टूट जाता है। इसकी वजह से हमारे शरीर में ब्लड (blood) की कमी होने लगती है और प्लेटलेट्स (platelets) भी काफी कम होने लगता है। डेंगू और चिकनगुनिया होने से हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है। आज हम आपको डेंगू और चिकनगुनिया में अंतर बताने जा रहे हैं। साथ ही इनके लक्षण और बचाव के बारे में भी बताएंगे।

डेंगू

डेंगू (dengue) एक ऐसी बीमारी है, जो बरसात के समय काफी तेजी से फैलती है। बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण डेंगू के मच्छर हर जगह पनपने लगते हैं। इन मच्छरों को एडीज मच्छर (aedes mosquito) के नाम से जाना जाता है। इन मच्छरों की खासियत यह होती है कि ये हमारे घुटनों तक ही उड़ पाते हैं। ये मच्छर सुबह और शाम के समय ज्यादा काटते हैं। डेंगू इतनी खतरनाक बीमारी है कि इसकी वजह से लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ जाती है।

Also Read: Nose Blocked: बंद नाक के वजह से हो रही समस्या, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

डेंगू के लक्षण

- 102 डिग्री से ऊपर बुखार

- आंखों में तेज दर्द होना

- कमजोरी और चक्कर आना

- उल्टी का एहसास होना

- शरीर पर चकत्ते और सिरदर्द

-हड्डियों में अत्यधिक दर्द और थकान

- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

- खून की कमी

- प्लेटलेट्स का कम होना

- उल्टी आना

- मुंह का स्वाद बदलना

डेंगू से बचाव

- खिड़की दरवाजे को बंद करके रखें

- मच्छरों के प्रजनन क्षेत्रों को हटा दें

- कीटनाशकों का प्रयोग करते रहें

- फुल स्लीव्स कपड़े पहन कर ही बाहर निकले

- बेवजह बाहर जाने से बचें

- अधिक समस्या होने पर मेडिकल चेकअप कराएं

चिकनगुनिया

चिकनगुनिया भी डेंगू के सामान ही होती है, लेकिन इनदोनों में थोड़ा अंतर होता है। चिकनगुनिया एक ऐसी बीमारी है, जो सबसे पहले अफ्रीकी देश तंजानिया में फैली थी, लेकिन अब यह बीमारी भारत समेत दुनियां के तमाम देशों में महामारी की तरह फैल चुकी है। इससे हजारों लोगों की मौतें होती हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की तरह ही चिकनगुनिया भी एक वायरस से फैलता है। यह इंसानों के शरीर में एडिस मच्छर के काटने से प्रवेश करती है। यह वायरस भी डेंगू के सामान ही लक्षण पैदा करता है।

Also Read: Quitting Sugar: फिटनेस के चक्कर में छोड़ रहे मीठा खाना तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा

चिकनगुनिया के लक्षण

- तेज बुखार (102 डिग्री या इससे ज्यादा होना)

- मांसपेशियों में असहनीय दर्द का होना

- गठिया होना

- आंख आना (आंखों में गंदगी जमे रहना)

- हमेशा जी मिचलाना

- उल्टी होना

चिकनगुनिया से बचाव

- सभी पानी की टंकी को ढक कर रखें।

- घर में लगे गमलों के नीचे ट्रे ना लगाएं और न ही गमलों में पानी भरा हुआ छोड़ें।

- सभी गुलदस्तों, मनीप्लांट के गमलों, पानी के बर्तनों और कूलर का पानी सप्ताह में 2 से 3 बार पूरी तरह बदलते रहें।

- टूटे-पुराने बर्तन, बोतल, डिब्बे, पुराने बेकार टायर आदि इधर-उधर न फेंके, क्योंकि इनमें पानी इक्ठ्ठा होने से चिकनगुनिया के मच्छर पनप सकते हैं।

- मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसके अलावा रात में सोते समय मच्छरों को मारने वाले उपाय करें।

- चिड़ियों और जानवरों के पानी पीने के बाउल को रोज साफ करें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News