Health Tips: असली और नकली गुड़ का पता लगाने के लिए आजमाएं ये तरीके, नहीं होगा नुकसान
Health Tips: सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग गुड़ का सेवन करते हैं। सर्दी में इसका सेवन करने से काफी फायदा होता है। इसलिए आप को इस बात का पता होना चाहिए कि जो गुड़ आप खा रहे है, वो असली है या नकली। चलिए जानते हैं...;
Health Tips: सर्दियों में खासतौर पर गुड़ की मांग अधिक होने लगती है। इस मौसम में अधिकतर घरों में रोजाना गुड़ खाया जाता है। लेकिन कई लोग सर्दियों में चीनी की जगह पर गुड़ को खाना ज्यादा पसंद करते है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। सेहत के लिए गुड़ खाना काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाले गुड़ की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। आजकल बाजारों में काफी ज्यादा मात्रा में नकली गुड़ बेचा जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है नकली गुड़ सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है। नकली गुड़ खाने से शरीर को बड़ा नुकसान पहुंचता है। चलिए जानते हैं कि कि जो गुड़ आप खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली?
ये सभी चीजें नकली गुड़ में मिलाई जाती है
गुड़ शरीर को डिटॉक्सीफाई रखता है। इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, जिंक और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों के दिनों में इसे खाया जाता है। अब आपके लिए जानना यह अधिक जरूरी हो जाता है कि जो आप गुड़ खा रहे हैं वह असली है या नकली। गुड़ बनाने वाले कारोबारी पैसा कमाने के चक्कर में मिलावटी गुड़ बना रहे हैं। नकली गुड़ में सोडियम बाइकार्बोनेट और कैल्शियम कार्बोनेट मिलाया जाता है। ये शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है। नकली गुड़ को लाल रंग देने के लिए सोडियम बाइकार्बोनेट मिलाया जाता है ताकि ये असली गुड़ की तरह दिख सकें।
इस रंग का गुड़ खरीदे
जब भी आप गुड़ खरीद रहे हैं, तो ज्यादा भूरे रंग का गुड़ खरीदे। लेकिन हल्के भूरे और पीले रंग का गुड़ खरीदने से बचें। अगर इस रंग का गुड़ खरीदते हैं, तो पूरी संभावना है कि वह गुड़ नकली है। गन्ने के रस को ज्यादा देर तक उबालने के बाद उसमें मौजूद कैमिकल में बदलाव होने लगता है। इसकी वजह सेे गुड़ का रंग भूरा और लाल हो जाता है।
ये नकली गुड़ होता है
जो गुड़ बाजार में मिलता है, वह हल्का सफेद, पीला या काला सा लगता है। अगर आप इस गुड़ को पानी में डालेंगे, तो ये बर्तन में नीचे बैठ जाएगा, जबकि असली गुड़ पूरी तरह से पानी में घुल जाता है।
ये भी पढ़ें:- Black Coffee Side Effects: ब्लैक कॉफी का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक