Cancer Symptoms: शरीर में दिखे ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर

Cancer Symptoms: कोविड के बाद से दुनियाभर में कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है। इसको लेकर चिकित्सा वैज्ञानिक चिंतित हैं। आमतौर पर कैंसर का जब तक पता चलता है, तब तक कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका होता है। इस आर्टिकल में आपको कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में बताया गया है। अगर आपके शरीर में ये लक्षण दिखे तो तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है।;

Update: 2023-09-05 09:25 GMT

Cancer Symptoms: कैंसर की बीमारी मौजूदा वक्त में तेजी से दुनियाभर में अपना पैर पसार रही है। कोविड महामारी के बाद से कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। इसको लेकर चिकित्सा वैज्ञानिक चितिंत हैं। इस बीमारी के लक्षण को पहचानना बहुत मुश्किल होता है। इस बीमारी का पता तभी चल पाता है, जब यह पूरे शरीर में फैल जाता है। कैंसर के कुछ ऐसे लक्षण के बारे में आपको इस आर्टिकल के बारे में बताया गया है, जिससे आप जल्द से जल्द कैंसर के बारे में पता लगा सकते हैं। अक्सर लोग छोटी-छोटी बीमारियों को इग्नोर कर देते हैं, आगे चलकर वही बड़ी बीमारी का कारण बन जाती है। यहां हम आपको कैंसर के चार ऐसे लक्षण के बारे में बता रहे हैं। अगर आपके शरीर में ये लक्षण दिखाई दे तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जिससे इस बीमारी का जल्द से जल्द उपचार शुरू हो सकेे। तो चलिये बताते हैं कि कौन से लक्षण है, जो कि कैंसर का संकेेत देते हैंं।

ये हैं कैंसर के लक्षण

वजन घटना

अगर आपके शरीर का वजन बिना किसी मेहनत या कोशिश से अचानक घटना लगे तो ऐसे मामलों में आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। फौरन आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। शरीर का अचानक वजन कम होने लगने किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। वजन घटने की समस्या थायरॉइड की प्रॉब्लम और कैंसर की वजह से भी पैदा हो सकती है। इसलिए आपको वजन घटने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बेवजह शरीर में दर्द होना

शरीर के किसी भी हिस्से में बिना किसी वजह के दर्द हो रहा है, तो आपको इसे नजरदांज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि शरीर के किसी भी हिस्से में बिना वजह तेज दर्द होना आपको यह सूचित करता है कि आपकी शरीर में कुछ ठीक नहीं चल रही है। ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

त्वचा में बदलाव

इसके अलावा आपके त्वचा का रंग बदलकर लाल, काला या पीला होने लगे, तो ऐसे में आपको बिना देर किए ही आपको संबंधित डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। यह भी कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही आपकी शरीर के किसी भी हिस्से पर हुए मस्से के रंग और आकार में बदलाव दिखे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

गांठ दिखे तो हो जाएं सावधान

शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ या सूजन दिखे तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। कैंसर की शुरुआत में गांठ या सूजन के मामलों में ज्यादा देखा जाता है। कई लोग गांठ को मामूली समझ कर बड़ी गलती कर देते हैं, जिससे उन्हें कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को पहचानने में देरी हो जाते है। शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Tags:    

Similar News