अजवाइन की चाय सेहत के लिए होती है बहुत ही फायदेमंद, जानें इसे पीने के फायदे और बनाने का तरीका
अजवाइन की चाय भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसी बीच आज हम आपको अजवाइन की चाय पीने के फायदे बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे।;
अजवाइन एक मसाला है जो हर भारतीय घर में आपको आसानी से मिल जाएगा। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के तौर पर भी किया जाता है। ऐसे में अजवाइन की चाय भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसी बीच आज हम आपको अजवाइन की चाय पीने के फायदे बताएंगे। इसके साथ ही हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे। यह हैं फायदे
भूख बढ़ती है
गर्मियों में अक्सर कम भूख लगने की दिक्कत होने लगती है। ऐसे में अजवाइन की चाय पीना फायदेमंद होता है। यह आपकी एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
वेट लॉस
अजवाइन में फाइबर मौजूद होता है। जिससे फैट कम होने में मदद मिलती है। इसे पीने से आपका वजन कम होता है।
पथरी
इसे पीने से पथरी की समस्या दूर होती है।
माउथ फ्रेशनर
यह माउथ फ्रेशनर की तरह भी काम करता है। इसके साथ ही दातों के दर्द की समस्या भी दूर होती है।
पाचन
सुबह एक कप अजवाइन की चाय पीने से आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है।
ऐसे बनाएं चाय
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 कप पानी पैन में उबाल लें। इससके बाद इसमें आधा चम्मच अजवाइन मिक्स करें। इसे आप कप में डाल लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिक्स करें। आपकी अजवाइन की चाय तैयार है।