ऐसे बनाएं आलू तोरई की रसीली सब्जी, हर किसी को आएगी पसंद

आज हम आपको आलू तोरई सब्जी टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे हर कोई पसंद करेगा। यह स्वाद में तो टेस्टी होती है। इसके साथ साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।;

Update: 2021-03-18 11:12 GMT

तोरई का नाम सुनकर लोग तरह तरह के मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको आलू तोरई सब्जी टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे हर कोई पसंद करेगा। यह स्वाद में तो टेस्टी होती है। इसके साथ साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

तोरई - 250 ग्राम

आलू - 2

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2

प्याज (पतला लंबा कटा हुआ) - 1

टमाटर (बारीक कटा हुआ) - 1

जीरा - 1/2 चम्मच

हल्दी - 1/2 चम्मच

जीरा पाउडर - 1 चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल- जरूरत के अनुसार

पानी - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तोरई और आलू को टुकड़ों में काटकर धो लें।

- फिर मीडियम आंच पे एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लें।

- फिर प्याज के भुनते ही टमाटर डालकर इसके पूरी तरह से गलने तक पकने दें।

- इसके बाद अब सारे मसाले डालकर भून लें और जरा सा पानी डालकर चलाते हुए भून लें।

- फिर जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे तोरई और आलू डालकर अच्छे से मिला लें।

- अब नमक और पानी डालकर ढककर पका लें।

- जब आपको लगे की ग्रेवी तैयार हो गई है तो गैस बंद कर दें।

आपकी तोरई आलू की रसीली सब्जी तैयार है।

Tags:    

Similar News