मुंह से आती है बदबू तो तुरंत हो जाएं सावधान, हो सकती है गंभीर समस्या

मुंह से आने वाली बदबू को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह कई बड़ी बीमारी होने संकेत हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि मुंह से बदबू आने की परेशानी किन बीमारियों का होने का संकेत देती है।;

Update: 2021-04-17 20:39 GMT

कई लोग मुंह से आने वाली बदबू के कारण काफी परेशान रहते हैं। कई बार यह परेशानी आपको शर्मिंदगी भी महसूस करवा देती है। आपको बता दें कि मुंह से आने वाली बदबू को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह कई बड़ी बीमारी होने संकेत हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि मुंह से बदबू आने की परेशानी किन बीमारियों का होने का संकेत देती है। तो आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीज के मुंह से अजीब सी बदबू आती रहती है। मधुमेह के दौरान शरीर में कई तरह के मेटाबॉलिक बदलाव आने लगते हैं। इसके साथ ही ज्यादा ग्लूकोज के कारण दांत और मसूड़ों में जीवाणु बढ़ते ही जाते हैं। यह भी एक कारण है कि मुंह खोलने पर सांस की बदबू आती है।

Also Read: कोरोना काल में इन चीजों से बना लें दूरी, वरना हो सकता है आपका इम्यून सिस्टम कमजोर

डाइजेशन

डाइजेशन खराब होने पर भी मुंह से बदबू आने लगती है। पेट में परेशानी होने पर गैस की समस्या होने लगती है। ऐसे में गैस जब बाहर नहीं निकल पाती है तो मुंह से बाहर आती है। ऐसे में बदबूदार सांसे बाहर आने लगती है।

जेरोस्टोमिया

जेरोस्टोमिया को ड्राय माउथ भी कहा जाता है। यह परेशानी होने पर मुंह से बदबू आने लगती है। यह परेशानी होने पर हमारे मुंह में सही मात्रा में सलाइवा नहीं होता है। जोकि मुंह को साफ रखने में मदद करता है। 

Tags:    

Similar News