पेट की चर्बी कम करने के लिए ट्राई करें ये बेस्ट एक्सरसाइज, बॉडी होगी स्लिम और फिट

वजन कम करने में काफी मेहनत लगती है। यह कोई आसान काम नहीं। सबसे ज्यादा चर्बी पेट के आस पास जमा होती है। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, दिल से जुड़ी जैसी समस्याओं होने लगती हैं। इसे कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट के साथ साथ हर रोज एक्सरसाइज करने की भी आवश्यकता होती है। इसी बीच आज हम आपके लिए ऐसी एक्सरसाइज लाए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।;

Update: 2021-05-22 06:23 GMT

आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इसके लिए वे काफी मेहनत भी करते हैं। वजन कम करने में काफी मेहनत लगती है। यह कोई आसान काम नहीं। सबसे ज्यादा चर्बी पेट के आस पास जमा होती है। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, दिल से जुड़ी जैसी समस्याओं होने लगती हैं। इसे कम करने के लिए आपको हेल्दी डाइट के साथ साथ हर रोज एक्सरसाइज करने की भी आवश्यकता होती है। इसी बीच आज हम आपके लिए ऐसी एक्सरसाइज लाए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।

बर्पी एक्सरसाइज

इसे करने से 50 प्रतिशत कैलोरी बर्न हो जाती है। यह आपकी बॉडी को भी मजबूत बनाता है। यह पूरा शारीरिक एक्सरसाइज है जिसे करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसे करने के लिए आप पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और बांहों को अपनी तरफ रखें। इसके बाद आप स्कवाट्स पोजिशन में नीचे जाएं और अपने हाथों को फर्श पर रखें। फिर आप अपने पैरों को आगे लाएं और फिर से स्कवाट पोजिशन में आ जाएं। अब आप फिर से स्टैडिंग पोजिशन में आएं और इसे रिपीट करें।

जंप स्कावट्स

जंप स्कावट्स करने के लिए आप पैर- कंधे की चौड़ाई से थोड़ी दूर रखें। फिर आप स्कवाट की पोजिशन में आएं और ऊपर की तरफ जंप करें। इसके बाद फिर आप वापस से उस ही पोजिशन में आज जाएं।

प्लैंक

प्लैक शरीर के फेट को बर्न करने में मदद करता है। यह आपके कोर एरिया को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके शरीर को शेप देता है। इसे करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं और फिर हथेलियों को मेट पर रखते हुए अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं। इस दौरान बाहों को सीधा रखें। प्लैंक पोजिशन में रहें और शरीर को सीधी रेखा में रखें।

Tags:    

Similar News