भीगे हुए चने खाने से हो सकती है कब्ज की समस्या, जानें इसे खाने से नुकसान

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि भीगे चने खाने से कई नुकसान भी हैं। यह आपकी सेहत पर बुरा असर भी डालता है। वहीं गुर्दे की पथरी, पित्त या गठिया से पीड़ित इसका सेवन बिल्कुल भी न करें। ये उनके लिए गंभीर समस्या भी पैदा कर सकता है। भीगे हुए चने खाने से बुरा असर सबसे पहले आपके पेट को होता है।;

Update: 2021-03-14 15:07 GMT

आपने अक्सर भीगे हुए चने खाने के फायदो के बारे में सुना और पढ़ा होगा। भीगे हुए चने खाने से बहुत सी बीमारियां जैसे किडनी की पथरी, शुक्राणुओं की कमी, मासिक धर्म से जुडी समस्याएं, मोटापा आदि रोगों से बचाता है। शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि भीगे चने खाने से कई नुकसान भी हैं। यह आपकी सेहत पर बुरा असर भी डालता है। वहीं गुर्दे की पथरी, पित्त या गठिया से पीड़ित इसका सेवन बिल्कुल भी न करें। ये उनके लिए गंभीर समस्या भी पैदा कर सकता है। भीगे हुए चने खाने से बुरा असर सबसे पहले आपके पेट को होता है। इसे सेवन से पेट में कई प्रकार की बीमारी होने का खतरा रहता है।

हो सकती ये समस्याएं

-भीगे हुए चने खाने से आपके पेट में गैस बनती है।

-भीगे हुए चने खाने से पेट में दर्द की सम्भावना बढ़ जाती है।

-भीगे हुए चने खाने से आपके पाचन तंत्र में फाइबर की अचानक वृद्धि के कारण पेट खराब हो सकता है।

-चने में 'प्यूरिन' नामक यौगिक होते हैं जो शरीर के यूरिक एसिड द्वारा टूट सकते हैं जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Also Read: मुंह की दुर्गंध के कारण रहते हैं परेशान तो ऐसे करें सौंफ का सेवन, जानें इसे खाने के और भी कई फायदे

-भीगे हुए चने के आपके पेट में सूजन भी आ सकती है।

-भीगे हुए चने के खाने से पेट में ऐंठन बन सकती है।

-भीगे हुए चने के खाने से कब्ज की समस्या भी हो सकती है।

-भीगे हुए चने के खाने से आप बदहजमी का शिकार भी हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News