अगर आपको भी हर समय महसूस होती है कमजोरी तो आज से ही खाना शुरू करें ये चीजें

शरीर के कमजोर होने पर छोटी-छोटी मौसमी बीमारियां भी बड़ा रूप ले लेती हैं। साथ ही रोजाना बीमार रहने से सेहत के अलावा इसका बुरा असर आपकी लाइफस्टाइल पर भी पड़ता है। इसी बीच आज हम आपको शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए कुछ चीजें बताने जा रहे हैं।;

Update: 2021-06-10 06:59 GMT

अगर आप भी कम मेहनत के काम में अक्सर थकना, शरीर में दर्द रहना और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर सांस फूलना जैसी परेशानियों का सामना करत है तो ये आपके शरीर की कमजोर होने कें लक्षण हैं। शरीर के कमजोर होने पर छोटी-छोटी मौसमी बीमारियां भी बड़ा रूप ले लेती हैं। साथ ही रोजाना बीमार रहने से सेहत के अलावा इसका बुरा असर आपकी लाइफस्टाइल पर भी पड़ता है। इसी बीच आज हम आपको शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए कुछ चीजें बताने जा रहे हैं। जिसे खा कर आप इस समसम्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

अपनाएं ये उपाय

- रोजाना जायफल, जावित्री और अश्वगंधा का चुर्ण का दूध के साथ दिन में 2 बार सेवन करने से शरीर में ताकत आती है, इसके साथ ही आयरन की कमी दूर होती है। जिससे शरीर से कमजोरी और थकान में राहत मिलती है।

- गेहूं या किशमिश को रात में भिगोकर सुबह उसके पानी का सेवन करने से भी शरीर की कमजोरी को कुछ ही दिनों में खत्म किया जा सकता है।

- नियमित रुप से पांच बादाम और पांच खजूर खाने से शरीर में ताकत आती है। जिससे शरीर में थकान कम महसूस होती है।

-  रोजाना दालचीनी पाउडर का शहद के साथ सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

- नियमित रुप से दूध और केले का सेवन करने से भी शरीर की कमजोरी दूर होती है साथ ही शरीर की हड्डियों में मजबूती आती है। इसलिए अक्सर जिम जाने वाले लोग दूध केले का सेवन करते हैं।

Tags:    

Similar News