Women Health Care : इन Exercise से Breast का साइज बढ़ा सकती हैं महिलाएं, घर में ही करें ट्राई
Exercise करने से आपकी हड्डियां (Bones) तो मजबूत होती है और तेजी से कैलोरी बर्न कर आपकी वजन को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही ये महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज (Breast Size) बढ़ाने में भी मदद करती है;
Women Health Care : स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज (Strength Training Exercises) केवल आपके मसल्स को मजबूत बनाने तक में सीमित नहीं है, अगर आप इन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो इनसे कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ये एक्सरसाइज करने से आपकी हड्डियों (Bones) मजबूत तो होती है और तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही ये महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज (Breast Size) बढ़ाने में भी मदद करती है। आइए जानते हैं महिलाओं को अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज (Exercise) नियमित रुप से करना चाहिए।
1- प्लैंक (Plank)
प्लैंक एक्सरसाइज दिखने में तो बहुत सिंपल लगती है, मगर यह सबसे प्रभावी और कठिन होती है। इसमें आपको अपनी बॉडी का पूरा वजन अपने हाथों और पैरों की उगलियों पर बैंलेंस करना पड़ता है।
2. चेयर डिप्स या बेंच डिप्स (Chair Dips or Bench Dips)
चेयर डिप्स या बेंच डिप्स को करने के लिए आपको सबसे पहले कुर्सी या बेंच के बीच में एक किनारे पर बैठना पड़ेगा। इसके बाद पैरों को जमीन से सटाकर हाथों को बैंलेस कर एक्सराइज को करना होगा।
3- वॉल प्रेस ( Wall press)
इस एक्सरसाइज के लिए आप दीवार के पास जाएं और 1-2 फीट की दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। अब दीवार पर अपने दोनों हाथ रखें। यहां इस बात का ध्यान रखें कि दीवार पर आपके हाथों की चौड़ाई कंधे की की चौड़ाई की जितने हो। इसके बाद आप अपनी एक्सरसाइज शुरु करें। पैरों और हथेलियों को बैंलेंस करते हुए अपनी चेस्ट और ठुड्डी को दीवार के पास ले जाने की कोशिश करें।
4-चेस्ट फ्लाई (Chest FLY)
इसके लिए आप अपने पैरों को फर्श पर टिकाकर एक बेंच पर सपाट लेट जाएं। अपने दोनों हाथों में डम्बल पकड़ें और अपनी हथेलियों को एक दूसरे के सामने रखते हुए अपनी बाहों को फैलाते हुए उन्हें अपनी छाती के ऊपर लाएं। अपने कंधों के अनुरूप लाने के लिए वज़न को पक्षों तक कम करें। 2-3 सेंकेंड रुके और फिर से एक्सरसाइज शुरू करें।