शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं छुहारे, जानें इसे खाने के बेमिसाल फायदे

इसलिए आज हम आपको छुहारे के फायदे के बारे में बता रहें हैं। जिससे आप छुहारे का सेवन करके खुद को सेहतमंद बना सकते हैं और कई सारी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।;

Update: 2021-03-14 15:25 GMT

छुहारे के फायदे अनगिनत होते हैं। आपने लोगों को बादाम,अखरोट और कई सारे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते देखा होगा। आपको बता दें कि छुहारा, खजूर के सूखने के बाद बनता है।  इसलिए आज हम आपको छुहारे के फायदे के बारे में बता रहें हैं। जिससे आप छुहारे का सेवन करके खुद को सेहतमंद बना सकते हैं और कई सारी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

डायबिटीज

डायबिटीज (Diabetes)यानि शुगर की बीमारी में अक्सर लोगों को मीठा खाना मना होता है, लेकिन ऐसे में अगर सर्दियों या त्यौहारों पर मिठाई की जगह सीमित मात्रा में खजूर का हलवा या छुहारे का हलवा खाया जाए, तो वो नुकसान नहीं करेगा। क्योंकि छुहारे और खजूर प्राकृतिक रूप से मिठास लिए होते हैं और इनमें में गन्ने से बनने वाली चीनी के साइड इफेक्ट्स नहीं पाए जाते हैँ।

- मासिक धर्म (Periods)

हर महीने महिलाएं मासिक धर्म (Periods) की समस्या का सामना करती हैं। जिसमें उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द के साथ ही पैरों में ऐंठन की परेशानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर रोजाना छुहारे का सेवन किया जाए, तो मासिक धर्म (Periods) के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मासिक धर्म खुलकर आता है।

 - साइटिका(Sciatica)

साइटिका(Sciatica) पैरों से लेकर कमर तक होने वाले दर्द को साइटिका कहा जाता है। कई बार साइटिका(Sciatica)के रोगियों में कमर से नीचे का हिस्सा या तो सुन्न हो जाता है या उस में सूजन आ जाती है। ऐसे में अगर साइटिका(Sciatica)के रोगी नियमित रूप से छुहारे का सेवन करते हैं, तो इसमें लाभ मिलेगा। लेकिन साइटिका(Sciatica) के दर्द को पूरी तरह से खत्म करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट का भी रखना जरूरी है।

Also Read: हड्डियों को मजबूत करती है किशमिश, जानें इसे खाने के फायदे

- रक्तचाप(Blood Pressure)

अगर आप बार-बार घटते(कम)रक्तचाप (Low Blood Pressure) की बीमारी से परेशान है, तो आपको नियमित रूप से 3-4 छुहारे को गर्म पानी में धोकर, फिर गुठली निकाल दें। इसके बाद गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम सेवन करने से कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप(Low Blood Pressure) से छुटकारा मिल जाएगा।

Tags:    

Similar News