कोरोना काल में लौंग का सेवन है बहुत फायदेमंद, इम्यूनिटी मजबूत करने में करता है मदद
गर्म तासीर की लौंग में यूजेनॉल होता है। यूजेनॉल जो साइनस और दांतों में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। कहते हैं, हर उम्र के लोगों के लिए यह फायदेमदं होती है। हर मौसम में खाई जा सकती है। इसके गुण कुछ ऐसे हैं कि न सिर्फ आयुर्वेद बल्कि होम्योपैथ और एलोपैथ जैसी चिकित्सा विधाओं में भी बहुत अधिक महत्व आंका जाता है। ऐसे में आज हम आपको लौंग के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।;
लौंग लगभग हर रसोई घर में मिलने वाली चीज है। लौंग में सेहत के बहुत राज छुपे हैं। यह देखने में भले ही कितनी भी छोटी हो लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। चाय में डाल लो तो चाय का टेस्ट बढ़ जाए, सर्दी-जुखाम में आराम दिलाए। गर्म तासीर की लौंग में यूजेनॉल होता है। यूजेनॉल जो साइनस और दांतों में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। कहते हैं, हर उम्र के लोगों के लिए यह फायदेमदं होती है। हर मौसम में खाई जा सकती है। इसके गुण कुछ ऐसे हैं कि न सिर्फ आयुर्वेद बल्कि होम्योपैथ और एलोपैथ जैसी चिकित्सा विधाओं में भी बहुत अधिक महत्व आंका जाता है। ऐसे में आज हम आपको लौंग के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।
लौंग के फायदे
लौंग में छिपे है, दर्दनाशक गुण
लौंग एक बेहतरीन नैचुरल पेनकिलर माना जाता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है।
दांतो में कितना भी दर्द क्यों न हो
इस के तेल को उनपर लगाने से दर्द छूमंतर हो जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल विशेषता होती है जिस वजह से अब इसका इस्तेमाल कई तरह के टूथपेस्ट, माउथवाश और क्रीम बनाने में किया जाता है।
इसके सेवन से गठिया में आराम
गठिया रोग में जोड़ों में होने वाले दर्द व सूजन से आराम के लिए भी लौंग (Clove) बहुत फायदेमंद है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। कई अरोमा एक्सपर्ट गठिया के उपचार के लिए इस के तेल की मालिश को तवज्जो देते हैं।
पाचन में फायदेमंद
भोजन में लौंग का इस्तेमाल कई पाचन संबंधी समस्याओं में आराम पहुंचाता है। इसमें मौजूद तत्व अपच, उल्टी गैस्ट्रिक, डायरिया आदि समस्याओं से आराम दिलाने में मददगार हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में करता है मदद
लौंग का सेवन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है और रक्त शुद्ध करता है। इसका इस्तेमाल मलेरिया, हैजा जैसे रोगों के उपचार के लिए दवाओं में किया जाता है।