Coronavirus: मच्छरों के काटने से क्या हो सकता है कोरोना वायरस?

Coronavirus: कोरोना वायरस का आतंक थमने का नाम ही नही ले रहा है। वहीं गर्मियां भी शुरू हो चुकी है। जिसके साथ मच्छर भी वापसी हो गई है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या मच्छरों के काटने से भी कोरोना वायरस फैलता है। इसी बीच आज हम आपके इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।;

Update: 2020-04-09 03:43 GMT

Coronavirus: कोरोना वायरस का कोहराम दुनिया के लगभग ज्यादातर देशों में देखने को मिल रहा है। ये खतरनाक वायरस थमने के बजाए लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीम अगर भारत की बात करें तो इसके चपेट में आने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं गर्मियां भी शुरु हो गई है। गर्मियों के साथ मच्छरों की भी वापसी हो गई है। जिस वजह से मच्छरों को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। वहीम लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या मच्छरों के काटने से भी कोरोना वायरस फैल सकता है? इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि मच्छरों के काटने से कोरोना वायरस फैलता है कि नहीं।

क्या मच्छरों के काटने से फैलता है कोरोना?

कोरोना वायरस एक रेस्पिरेटरी वायरस है। यह छींक या खांसी के जरिए एक दूसरे से फैलत है। ऐसे में अगर संक्रमिक व्यक्ति का खून चूस कर वही मच्छर अगर किसी दूसरे शख्स के काट ले तो उसे कोरोना वायरस नहीं होगा। फिलहाल अभी तक ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है जिसे मच्छर के काटने से कोरोना हुआ हो।

करी 5 लाख लोग हर साल मच्छरों की वजह से मरते हैं।

न्यू साउथ वेल्स (NSW) हेल्थ पैथोलॉजी के अनुसार पूरी दुनिया में तकरीबन 5 लाख लोग मच्छरों द्वारा फैलाए इंफेक्शन की वजह से मरते हैं।

यह बीमारियां होती हैं मच्छरों के कारण

-डेंगू

- येलो फीवर

-चिकनगुनिया

- रोज रिवर

- जीका वायरस 


Tags:    

Similar News