दांतों में कीड़ा लगने के कारण है परेशान तो तुरंत अपनाएं ये नुस्खा

आजकल दांतों में कीड़ा लगने की समस्या बहुत ही आम हो गई है। ज्यादा जंक फूड खाना, ब्रश करके ना सोना जैसी आदतों के कारण ये परेशानी ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। दांतों में कीड़ा लगने से भद्दा तो लगता ही है। इसके साथ ही इंसान को असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है। कई बार तो तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इंसान को दांत ही निकलवाना पड़ता है।;

Update: 2021-07-28 09:54 GMT

गलत खानपान के कारण आजकल दांतों में कीड़ा लगने की समस्या बहुत ही आम हो गई है। ज्यादा जंक फूड खाना, ब्रश करके ना सोना जैसी आदतों के कारण ये परेशानी ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। दांतों में कीड़ा लगने से भद्दा तो लगता ही है। इसके साथ ही इंसान को असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है। कई बार तो तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इंसान को दांत ही निकलवाना पड़ता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपनाय अपनाकर भी समस्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

क्या हैं दांत में कीड़े लगने के कारण

- दांतो की देखभाल न करा

- गुठखा, पान, तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करना

- ज्यादा जंक फूड खाना

- सोने से पहले ब्रश न करना

दांतो में कीड़ा लगने पर क्या करें?

- इसके लिए आप सबसे पहले फिटकरी को पीस कर इसमें नमक मिक्स करें। इसके बाद इसे कंटेनर में भर लें।

- आप सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करें और फिर इसके बाद 1 गिलास गुनगुने पानी से कुल्ला करें।

- इसके बाद फिटकरी पाउडर को दांतों में 2-3 मिनट के लिए मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर ले। इसके करने के आधा घंटे तक कुछ खाएं पिएं नहीं।

अपनाएं ये घरेलू इलाज

- रूई की मदद से लौंग या जायफल का ऑयल लगाएं।

- हींग के पानी से कुल्ला करें।

- नीम की दातून करें।

- नारियल या जैतून के तेल से कुल्ला करें।

Tags:    

Similar News