जुलाई से अक्टूबर तक इस बीमारी के फैलने की संभावना, जानें इसके फैलने का कारण
डेंगू ऐसी बीमारी है जिसका अगर सही समय पर इलाज नहीं किया जाए तो इंसान के जाने का भी खतरा होता है। बीते कुछ सालों में डेंगू के चलते हजारों लोग की जान जा चुकी है। ऐसे में आपका यह जानना ज्यादा जरूरी हो जाता है कि यह बीमारी किस महीने में होने के ज्यादा चांस होते हैं।;
बरसात आते ही बीमारियों को आगमन हो जाता है। वहीं इस मौसम में डेंगू और मलेरिया होने का ज्यादा खतरा रहता है। डेंगू ऐसी बीमारी है जिसका अगर सही समय पर इलाज नहीं किया जाए तो इंसान के जाने का भी खतरा होता है। बीते कुछ सालों में डेंगू के चलते हजारों लोग की जान जा चुकी है। ऐसे में आपका यह जानना ज्यादा जरूरी हो जाता है कि यह बीमारी किस महीने में होने के ज्यादा चांस होते हैं। ताकि आप इसके बचाव में कदम उठा सकें।
डेंगू मादा एडीज इजिप्टी के काटने से होता है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी के काटने से होता है। यह मच्छर रात में काटने के बजाए दिन में काटता है। यह मच्छर ज्यादा ऊंचाई तक नहीं उड़ पाते हैं। यह मच्छर ज्यादा पुराने में नहीं बल्ति 3-4 दिन पुराने पानी में पनपते हैं। इसलिए बेहतर की आप समय पर कूलर आदि की सफाई करते रहें। घर के आस पास पानी भी जमा न होने दें।
इस मौसम में मच्छर पनपने की ज्यादा संभावना होती है
हमेशा ही गंदे पानी में मच्छर पनपने के कारण बीमारी होने का खतरा बना ही रहता है, लेकिन बारिश के महीने में यह बीमारी होने का ज्यादा खतरा होता है। डेंगू बरसात के मौसम और उसके तुरंत बाद के महीने जुलाई से अक्टूबर में ज्यादा होता है। इस मौसम में मच्छर पनपने की ज्यादा संभावना होती है।
Also Read: सुशांत सिंह राजपूत का चल रहा था डिप्रेशन का इलाज, आप ऐसे रह सकते हैं दूर
ऐसे फैलता है डेंगू
डेंगू बुखार मरीज के खून में डेंगू वायरस बहुत ज्यादा मात्रा में हो जाता है। जब कोई एडीज मच्छर डेंगू के किसी मरीज को काटता है तो वह उस मरीज का खून चूसता है। खून के साथ डेंगू वायरस भी मच्छर के शरीर में चला जाता है। वहीं यह मच्छर किसी और इंसान को काट लेता है तो भी इसके फैलने का खतरा बढ़ जाता है।