Eye Flu: तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा, घर में ऐसे करें अपना इलाज
आज हम आपको आई फ्लू क्या है (what is eye flu) , कैसे फैलता है, इसके लक्षण (eye flu symptoms) और घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।;
Eye Flu : दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आई फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। अब हर रोज कई सारे मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर आंखों में लालीपन, चुभन और खुजली की समस्या लिए पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं, अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आज हम आपको आई फ्लू क्या है (what is eye flu) , कैसे फैलता है, इसके लक्षण (eye flu symptoms) और घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। आइये विस्तार से आई फ्लू के बारे जानते हैं।
आई फ्लू क्या है
आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है, जिसकी वजह से हमारी आंखें लाल हो जाती हैं और उसमें से फ्लूड निकलने लगता है। फ्लूड निकलने की वजह से आंखों में सूजन हो जाती है, इसके साथ ही साफ-साफ दिखाई भी नहीं देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार तो ऐसा होता है कि इस संक्रमण से विजन में भी दिक्कत पैदा होने लगती है। डॉक्टर का कहना है कि ये आई फ्लू यानी कंजक्टिवाइटिस में सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है, जो एक से दो हफ्ते में ठीक हो जाता है। अब तक आई फ्लू के चपेट में छोटे बच्चे आ रहे हैं।
कैसे ठीक करें आई फ्लू
डॉक्टरों का कहना है कि आई फ्लू का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि 'किस तरह का आई फ्लू' है। अगर आई फ्लू वायरल है तो ऐसे आई फ्लू सेल्फ लिमिटिंग टाइप का होता है, जो कुछ दिनों के बाद अपने आप ही ठीक हो जाता है। आपको इस तरह के आई फ्लू में पेन रिलीवर और कुछ जरूरी दवाएं जरूर ले सकते हैं। इसके अलावा एलर्जिक आई फ्लू और बैक्टीरियल आई फ्लू में जांच के बाद ट्रीटमेंट लेना होता है। इस तरह के आई फ्लू में आंखों को ठंडी सिकाई भी की जाती है, ताकि आराम मिले।
कैसे फैलता है आई फ्लू
इस खबर में पहले ही बताया गया है कि आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है। यदि आप आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो आपको भी यह वायरस हो सकता है। आई फ्लू संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने वाले व्यक्ति में यह वायरस चला जाता है। इसके साथ ही अगर संक्रमित व्यक्ति खांसी के दौरान छींकता है, तो उससे भी संक्रमण फैल सकता है।
कितने दिन में ठीक होता है आई फ्लू
ऐसे तो आई फ्लू ठीक होने में 5 से 10 दिन का समय लग जाता है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए यह अलग-अलग हो सकता है। आई फ्लू ठीक होने के लिए यह बात पर निर्भर करता है कि उसे इंफेक्शन कितना गंभीर है। आंखों के जो विशेषज्ञ हैं उनका कहना है कि संक्रमित लोगों से 5 से 7 दिनों तक दूरी बना कर रखना बहुत ही जरूरी है।
आई फ्लू से बचाव
-आई फ्लू से बचाव के लिए डॉक्टरों के अपने-अपने विचार हैं। उनका कहना है, कि इस संक्रमण से बचने के लिए कुछ बातों और नियमों का पालन करना होगा। जो इस प्रकार हैं।
-यदि कोई व्यक्ति आई फ्लू से संक्रमित है तो उसको अपने हाथ नियमित रूप से धोने चाहिएं।
-इसके साथ ही वह अपनी आंखों को बार-बार न छुएं और आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
-आई फ्लू व्यक्ति के बिस्तर, तकिया, तौलिया और कपड़े का इस्तेमाल न करें।
-संक्रमित व्यक्ति अपनी आंखों को समय-समय पर धोते रहे हैं। बिना काम से बाहर न निकले, अगर निकलना ही है तो आंखों पर काला चश्मा लगाकर निकलें।
-संक्रमित व्यक्ति टीवी और मोबाइल से दूरी बना कर रखें।
-संक्रमित व्यक्ति को आंखों में आंखें मिलाकर न देखें।
आई फ्लू से बुखार हो सकता है या नहीं
आई फ्लू में आंखों में लालिमा, खुजली, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, आंखों में किरकिरापन और आंखों से आंसू आना शामिल है। आंख के विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायरस के संक्रमित व्यक्ति को बुखार और शरीर में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
आंखों में फंगल इन्फेक्शन होने के मुख्य कारण
नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों में फंगल इन्फेक्शन होने के मुख्य कारण आंख की चोट भी हो सकती है। दरअसल जब आंख में लकड़ी या कांटे की चोट लग जाती है, तो उसके कवक आंखों में संक्रमण का कारण बन जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पौधों के पंक्तियों में फ्यूजेरियम होते हैं। जो चोट लगने के बाद आंख में प्रवेश कर जाते हैं और संक्रमण पैदा कर देते हैं।
आंखों का इलाज घर पर कैसे करें
विशेषज्ञों का कहना है कि आई फ्लू जैसे वायरस का इलाज घर पर भी कर सकते हैं। आपने देखा होगा की गर्मी के दिनों में लोग अक्सर खीरे की तासीर का खूब सेवन करते हैं। क्योंकि यह काफी ठंडी होती है। इसको खाने से आंखों की जलन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही खीरे को फ्रिज में रखकर ठंडा करें। ठंडा करने के बाद उसके दो टुकड़े करें और अपनी आंखों पर रखें। ऐसा करने से जल्द ही आपको आंखों की जलन से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही आंखों को ठंडक के लिए आलू का रस भी लगाया जा सकता है। इससे भी आंखों की जलन और दर्द में राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- Cholesterol Symptoms: अगर आपकी आंखों के पास भी दिखती है ऐसी गांठ