जानें आयुर्वेद के मुताबिक ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने का क्या है सही समय?

लोग अपनी जिंदगी में इतना उलझे रहते हैं कि उनके पास खाने पीने का भी समय नहीं होता है। जहां कुछ जल्दबाजी में नाश्ता करके काम के लिए निकलते हैं तो कुछ लोगों के पास नाश्ता करने का भी समय नहीं होता है।;

Update: 2021-03-20 12:30 GMT

गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग अपनी जिंदगी में इतना उलझे रहते हैं कि उनके पास खाने पीने का भी समय नहीं होता है। जहां कुछ जल्दबाजी में नाश्ता करके काम के लिए निकलते हैं तो कुछ लोगों के पास नाश्ता करने का भी समय नहीं होता है। आपको बता दें कि सही टाइम पर नाश्ता न करने से आपको पोषण भी सही नहीं मिलता है। इसके साथ ही इससे सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आयुर्वेद के मुताबिक खापपान का क्या सही समय होना चाहिए।

ब्रेकफास्ट

नाश्ता करने का सही समय सुबह 7-8 बजे का होता है। सुबह उठने के आधे घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें। ज्यादा देर तक भूखा रहने से गैस की समस्या होने लगती है। वहीं सुबह उठते के साथ ही पानी पीने की आदत डालें।

लंच

12-2 बजे तक दोपहर का खाना खा लें। नाश्ते और लंच के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

Also Read: जानें दही और दूध में किसका सेवन होता है ज्यादा फायदेमंद

डिनर

रात के 7-9 बजे की बीच रात का खाना खा लेना चाहिए। रात को हमेशा हल्का खाना खाना ही खाएं। क्योंकि रात को खाना पचाने में मुश्किल होती है।

Tags:    

Similar News