जीभ का बदला रंग किस बीमारी की तरफ करता है इशारा, जानें

अगर जुबान के रंग में बदलाव आए तो यह बीमारी होने का संकेत होता है। ऐसे में अगर आप इस पर ध्यान न दें तो आगे जाकर आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जीभ का रंग बदलना आपको किस बीमारी का संकेत देता है।;

Update: 2020-07-04 07:00 GMT

जीभ हमारे शरीर का बहुत ही खास हिस्सा है। इसके द्वारा ही हमें अलग अलग स्वाद का पता चलता है। वैसे तो इसका रंग गुलाबी होता है। वहीं अगर जुबान के रंग में बदलाव आए तो यह बीमारी होने का संकेत होता है। ऐसे में अगर आप इस पर ध्यान न दें तो आगे जाकर आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जीभ का रंग बदलना आपको किस बीमारी का संकेत देता है। तो आइए जानते हैं जीभ का कौन सा रंग किस बीमारी की तरफ इशारा करता है।

सफेद रंग

कुछ लोग तंबाकू, पान, शराब जैसी चीजों का हद से ज्यादा सेवन करते हैं, तो उनकी जीभ का रंद सफेद होने लगता है। यह ल्यूकोप्लाकिया बीमारी होने का संकेत होता है। इस बीमारी में कुछ भी गर्म, ठंडा या मसालेदार खाने से मुंह में तेज झनझनाहट होने लगती है।

लाल रंग

अगर आपकी जुबान का रंग गहरा लाल है, तो ऐसे में जीभ में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में आपको स्वाद न आने की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह दिक्कत ज्यादा होने पर आपको स्कारलेट फीवर होने का डर रहता है।

नीला रंग

बारीश में ज्यादा देर भीगने से जीभ का रंग नीला होने लगता है। जोकि आम बात है, लेकिन अचानक जीभ का रंग नीला होना खतरे की बात हो सकती है। जीभ का नीला रंग होना फेफड़ों के खराब होने की और इशारा करता है। ऐसे में आपको फेफड़ो से जुड़ी कई बीमारी होने का खतरा रहता है।

काला रंग

जीभ का काला होना एक बहुत ही चिंता का विषय है क्योंकि जीभ का काला ब्लड कैंसर की तरफ इशारा होता है।

इन बातों का खास ध्यान रखें

- रोजाना सुबह और शाम ब्रश करना न भूलें।

- ब्रश के बाद माउथ वॉश का यूज करें।

- ज्यादा ठंडा या गर्म चीज न खाएं।

Also Read: चीन में मिला एक और नया वायरस, कोरोना से भी ज्यादा है खतरनाक

- कम मसाले का सेवन करें।

- खाने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करें।

Tags:    

Similar News