इन ट्रिक्स को अपनाकर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन, आप भी करें Try
कपिल शर्मा के शो में आचार्या ने वजन कम करने का तरीका बताया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनर अजय नायडू की देखरेख में उन्हें वेट कम किया है। उन्होंने बताया कि वेट कम करने के लिए काफी मेहनत की है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणेश आचार्या ने कैसे अपना वजन कम किया।;
गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल ज्यादातर लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग वेट कम करने के लिए तरह तरह के टिप्स अपनाते हैं। वहीं आएदिन सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर वेटलॉस टिप्स शेयर करते रहते हैं। वहीं अदनान सामी और राम कपूर की वेट लॉस की जर्नी से हर किसी को इंस्पायर करती है। वहीं हाल ही में जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने 98 किलो वजन किया है।
गणेश आचार्या ने कैसे अपना वजन कम किया
हाल ही में कपिल शर्मा के शो में आचार्या ने वजन कम करने का तरीका बताया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनर अजय नायडू की देखरेख में उन्हें वेट कम किया है। उन्होंने बताया कि वेट कम करने के लिए काफी मेहनत की है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणेश आचार्या ने कैसे अपना वजन कम किया।
Also Read: पिंपल्स से है परेशान तो हर रोज नाभि में लगाएं तेल, हैरान कर देंगे इससे मिलने वाले फायदे
वे 200 किलो के थे
गणेश का कहना है कि शुरूआत में काफी मुश्किल था। इसके बाद उन्होंने Swimming सीखी। इसके बाद वे 75 मिनट के लिए 11 एक्सरसाइज करते थे। ऐसा उन्होंने डेढ़ साल तक किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डांस करने से भी तेजी से वजन कम होता है। गणेश नें आगे बताया कि जब वे 200 किलो के थे। वे तभी भी डांस करते थे, लेकिन वे जल्दी थक जाते थे।'
फिटनेस आइकन बन गए हैं
वहीं वेट कम होने के बाद वे अब दोगुना एनर्जी से डांस करते हैं। गणेश अपने फैंस के लिए रोजाना अपनी फोटोज शेयर करते हैं। कड़ी मेहनत कर वेट कम करने के बाद आज वे लोगों के लिए फिटनेस आइकन बन गए हैं।