छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी बीमारी का तोड़ है हरा धनिया, जानें इसे खाने के फायदे
शायद आप ये नहीं जानते हैं कि विटामिन ए से भरपूर हरा धनिया सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी बीमारी का तोड़ है हरा धनिया। इसलिए अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करें।;
आमतौर पर खाने की खूबसूरती बढ़ाने और खुशबू के लिए हरा धनिया का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते हैं कि विटामिन ए से भरपूर हरा धनिया सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी बीमारी का तोड़ है हरा धनिया। इसलिए अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करें। तो जानने चाहते हैं हरा धनिया आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको हरा धनिया के फायदे के बारे में बताएंगे।
ये हैं फायदे
- इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निजात मिलता है।
- इतना ही नहीं दिल के रोगियों के लिए भी हरा धनिया बेहद बेहद कारगर साबित हुआ है।
- जिन लोगों की पाचन शक्ति सही नहीं है तो उन्हें रोजाना अपनी डाइट में हरा धनिया शामिल करना चाहिए।
- अगर आपके पेशाब में जलन हो तो आप धनिया पत्ती का शरबत पीएं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हरा वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद है।
Also Read: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें, नहीं कहेगा कोई सूखा पापड़
- टाइफायड होने पर हरा धनिया का सेवन करें।
- स्वस्थ्य रहने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए लगभग 1 चम्मच हरे धनिए के सूखे बीज को पानी में उबाल कर छान लें और ठंडा कर सेवन करें।
- अगर पेट में दर्द हो तो आधा गिलास पानी में 2 चम्मच धनिया का रस डालकर पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है।
- अगर आपको नींद नहीं आती है तो हरे धनिया में मिसरी मिलाकर चाशनी बनाएं। अब इसे 2 स्पून सुबह और शाम में लें।
- मासिक धर्म की समस्या है तो आप छह ग्राम धनिया के बीज को आधा लीटर पानी में उबालें। जब पानी करीब आधी हो जाए तो इसमें शक्कर डाल लें।