Hair Loss in Women: महिलाओं में बालों के झड़ने कारण और उपचार

Hair Loss in Women: अगर आप चाहते हैं बालों के झड़ने से छुटकारा, तो यहां जाने कारण और उपचार महिलाओं के बाल झरने का सबसे बड़ा कारण एंड्रोजेनेटिक अलोपेसा है जो बाल झरने का आम कारण है जिसे फीमेल पैटर्न बाल्डनेस भी कहा जाता है।;

Update: 2023-09-02 04:58 GMT

Hair Loss in Women: आजकल महिलाओं के बालों का झड़ना एक आम बात हो गई है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं के साथ देखने को मिल जाती है। वैसे तो बहुत से कारण होते हैं, जिस वजह से बाल झड़ते हैं। पर एक आम कारण है एंड्रोजेनेटिक अलोपेसा, जो ज्यादातर देखने को मिलता है। बालों के झड़ने का कारण अलग-अलग भी हो सकता है जैसे कई महिलाओं के बाल बारिश के मौसम में अधिक झड़ते हैं, कई महिलाओं के बाल पतले होने के कारण झड़ते हैं, या फिर अनियमित रूप से बालों का झड़ना।

महिलाओं का बाल झड़ना क्या है

आम तौर पर सभी के लगभग 50 से 100 बाल झड़ते ही हैं और इतने बालों का झड़ना सामान्य माना जाता है। यह समस्या पुरुष हो या महिला सभी में समान रूप से देखने को मिलता है। मनुष्य में बालों का झड़ना प्राकृतिक संतुलन का हिस्सा माना गया है और साथ ही नए बाल आते भी हैं। यह समस्या अधिकतर 30 के उम्र के बाद दिखाई देती है। महिलाओं के बाल के झड़ने को 'फीमेल पैटर्न बाल्डनेस' कहा जाता है। जब 30 के उम्र में महिलाओं के बाल झड़ते हैं तो हेयरलाइन नहीं हटते हैं यानी कि नए बाल नहीं आते हैं।

महिलाओं में बाल झड़ने के क्या-क्या कारण हैं

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं की महिलाओं के बालों के झड़ने का कारण क्या होता हैं, तो आप यहां देख सकते हैं -

पोषण की कमी

ज्यादातर महिलाओं के बाल पोषण की कमी जैसे- आयरन, जिंक, विटामिन और प्रोटीन की कमी से झड़ते हैं। बालों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए नियमित रूप से पोषक तत्वों का लेना जरूरी होता हैं।

प्रसव के बाद बालों का झड़ना

कई महिलाओं के बाल, प्रसव के बाद यानि कि बच्चे को जन्म देने के बाद झड़ने लगते हैं। महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या बच्चे को जन्म देने के लगभग तीन से चार महीने बाद शुरू होता हैं।

भावनात्मक परिवर्तन या शारीरिक तनाव

अधिकतर महिलाएं तनाव में होती हैं उनके जीवन में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जैसे किसी की मृत्यु, तलाक, अपने करियर को लेकर परेशान रहना आदि को लेकर तनाव ग्रस्त होने के कारण उनके बालों का झरना बढ़ जाता है।

दवाएं

कुछ दवाएं ऐसी होती है जो महिलाओं के बाल झड़ने की समस्या का कारण बन जाती है जैसे - उच्च रक्तचाप (BP), कैंसर, अवसाद की दवाइयां बाल झड़ने का कारण बनती है।

बालों का झड़ना कैसे रोके उसके उपचार

प्याज का रस

प्याज का रस हमारे बालों के जड़ों को मजबूत बनता है। प्याज के रस को निकल कर अपने बालों में लगाए और आधे घंटे बाद उसे धो लें, इस से आपके बाल झड़ने की समस्या काम हो जएगी।

एलोवेरा

एलोवेरा बालों को झड़ने से रोकता है। एलोवेरा के पत्तियों से उसके गुदे को निकलकर बालों के जड़ों में मसाज करें आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। आपके बालों का झड़ना रूक जायेगा।

तेल से मसाज करें

बालों के पोषण को बढ़ने के लिए तेल का मसाज बहुत जरूरी होता है। तेल के मसाज के कारण बालों के रोम में रक्त प्रभा बढ़ जाता है जिसके कारण बालों का झड़ना काम काम हो जाता है।

आंवला

आंवला बालों को हर समस्या से दूर रखता है और बालों को झड़ने से रोकने में करकर साबीत होता है। आंवले के पाउडर में शिकाकाई, रीठा मिलकर बालों में लगाए और आधे घंटे बाद उसे पानी से अच्छे से धो लें।

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए आप किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News