Important To Clean Mouth After Eating: खाना खाने के बाद जरूर करें ये काम, नहीं तो मुफ्त में मिलेगी बीमारी
Important To Clean Mouth After Eating: ऐसे कई लोग होते हैं कि वह खाना खाने के बाद सिर्फ पानी पीते हैं। लेकिन, मुंह ठीक से साफ नहीं करते हैं। आम बोलचाल की भाषा में उसे कुल्ला भी कह सकते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसा न करने से आपके दांतों में दिक्कत हो सकती है। चलिए हम बताते हैं कि कौन सी परेशानी हो सकती है।;
Important To Clean Mouth After Eating: खाना खाने से पहले हमारे लिए हाथ धोना और कुल्ला करना जरूरी होता है ताकि कोई वायरल हमारे अंदर ना जा सके। कई लोग हाथ तो अच्छे से साफ कर लेते हैं, लेकिन कुल्ला करना भूल जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद मुंह साफ करना अति आवश्यक है। दरअसल, इसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। अब सवाल यह है कि खाना खाने के बाद मुंह और दांत साफ करना क्यों जरूरी है? आइये हम आपको बताते हैं कि यह इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करेगा। जब भी आप खाना खा रहे हैं, उसके तुरंत बाद मुंह साफ करें। ऐसा करने से आप ओरल बीमारी से बच पाएंगे।
खाने के बाद कुल्ला करना क्यों है जरूरी
दांतों की ऊपरी परत खराब होने का डर
जब भी हम कुछ खाते या पीते हैं, तो वह हमारे दांतों के ऊपरी हिस्से में जाकर चिपक जाते हैं। यह खाने से निकलने वाले शुगर होता है। इस शुगर को पचाने के लिए मुंह से एंजाइम निकलता है। इसकी वजह से वह एसिड छोड़ते हैं, जोकि हमारे दांतों पर इकट्टा होकर चिपक जाते हैं। साथ ही, ये हमारे दांतों को पीला कर देता है। दांतों के ऊपर जमे जो इनमेल होता है, उसके कारण हमारे दांत खराब हो जाते हैं।
कुल्ला न करने पर सड़ने लगेंगे दांत
जब भी खाना खाएं उसके तुरंत बाद कुल्ला करना बेहद जरूरी है। इससे आपके दांत सड़ सकते हैं। दरअसल, खाना खाने के बाद बैक्टीरिया दांतों पर जम जाते हैं। इससे दांतों में सड़ान पैदा होने लगती है और दांतों में तेज दर्द भी होता, जिसके बाद दांत पूरी तरह से खराब होने लगता है। यह दांत को धीमे-धीमे अंदर से खोखला करने लगता है।
मुंह में इंफेक्शन होने का खतरा
यदि आप भी खाना खाने के तुरंत बाद मुंह को अच्छे से साफ नहीं करते हैं, तो आपके मुंह में कई तरीके के इंफेक्शन हो सकते हैं। दरअसल, खाना और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दांत के ऊपर इंफेक्शन करती है। इसी के कारण मुंह में छाले निकलते है और जीभ पर छोटे-छोटे दाने भी हो जाते हैं। इसलिए सोने से पहले हमेशा दांतों को साफ करके ही सोना चाहिए ताकि मुंह से बदबू न आएं।
ये भी पढ़े:-Immunity Boosting Foods: इन 5 फूड्स को खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी