International Cat Day 2023: बिल्ली पालने के नुकसान या फायदे, पढ़िये रोचक और हैरान करने वाले तथ्य

International Cat Day2023: दुनियाभर में हर साल 8 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 2002 में हुई थी। इस दिन मनाने के पीछे का कारण बिल्लियों की देखभाल के प्रति लोगों को जागरुक करना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल्ली पालना हमारे स्वास्थ्य को सीधा प्रभावित करता है। यहां पढ़िए पूरी खबर.....;

Update: 2023-08-08 08:17 GMT

International Cat Day: मनपसंद पालतु जानवरों में बिल्ली का जिक्र भी खूब सुनने को मिलता है। आज ही के दिन यानी 8 अगस्त को हर साल अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस (International Cat Day) मनाया जाता है। इस दिन मनाने का उद्देश्य बिल्लियों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक (Aware) करना होता है। बिल्लियों को सबसे प्यारे जानवरों (Lovely Animals) में भी गिना जाता है और पूरी दुनिया में कैट लवर्स (Cat lovers) की गिनती भी कुछ कम नहीं है। वहीं, दुनिया में बहुत लोग हैं, जो बिल्लियों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें पालते हैं। बिल्लियों को मूडी जानवर भी कहा जाता है और इन्हें चालाक भी कहते हैं, लेकिन इनकी क्यूटनेस देखकर अच्छे-अच्छों के कड़े दिल भी मोम की तरह पिघल जाते हैं। आइए अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस के अवसर पर बिल्लियों से जुड़ी खास बातें जानते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस हर साल 8 अगस्त को मनाया जाता है। उन प्रिय बिल्ली साथियों का जश्न मनाता है, जो लाखों वर्षों से मानव इतिहास का हिस्सा रही है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, बिल्लियों का उपयोग कभी शिकार करने और शिकार को इकट्ठा करने के लिए किया जाता था। अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस पहली बार 2002 में इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर (IFAW) द्वारा मनाया गया था। यह दिन दुनिया भर में बिल्लियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है।

बिल्ली पालने के फायदे

बिल्ली देखने में जितनी प्यारी होती हैं, उतना ही हमारे स्वास्थ्य को भी फायदे पहुंचाती है। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि बिल्ली पालने के स्वास्थ्य सम्बंधित फायदे हैं। हॉर्ट अटैक, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को बिल्ली जरूर पालनी चाहिए। लेकिन बिल्ली का रखरखाव भी ठीक करना चाहिए वरना कई बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। नीचे बता रहे हैं कि बिल्ली पालने से कौन सी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है, वहीं ये भी बताएंगे कि बिल्ली का रखरखाव ठीक न करने से कौन सी बीमारियों को न्यौता भी दे सकते हैं। 

बिल्ली पालने के फायदे 

1. बिल्लियों को पालने से हॉर्ट अटैक का खतरा एक तिहाई तक कम हो जाता है |

2. अगर आप तनाव में हैं, तो इससे बाहर निकालने में बिल्लियां मददगार साबित होती है। 

3. बिल्ली से बात करने, उनके साथ खेलने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। यानी अगर आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बिल्लियों आपकी बेहतर साथी हो सकती हैं।

4. रोजाना बिल्ली के साथ खेलने से Blood Pressure जैसी समस्या नहीं होती है और Blood Pressure Control में रहता है। इससे आपके स्वास्थ्य को बहुत लाभ होता है। यह बिल्ली पालने के लिए स्वास्थ्य का सबसे बड़ा लाभ है।

बिल्ली का ठीक पालन न करने से हो सकते हैं ये नुकसान

बेशक जानवर बोल नहीं पाते हैं लेकिन अपनी भावनाएं जरूर प्रकट करते हैं। इन्हीं में एक बिल्ली भी है। वर्तमान समय में बिल्ली पालने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन, बिल्ली पालना आसान नहीं है क्योंकि कई सावधानियां बरतनी होती हैं। जानिये अगर बिल्ली का रखरखाव ठीक नहीं है, तो आप किन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। 

1. बिल्ली पालने से आपको टॉक्सोप्लाजमोसिस Toxoplasmosis नाम की जानलेवा बीमारी हो सकती है। 

2. अगर घर में नवजात शिशु है तो बिल्लियों को रखना खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, बच्चे में से दूध की खुशबू आती है, इसलिए बिल्ली शिशू पर हमला बोल सकती है। 

3. बिल्ली के पास ज्यादा रहने से हमें इंफेक्शन का खतरा होता है।

4. बिल्ली मांसाहारी होती है, लिहाजा घर के चूहे और अन्य छोटे जानवरों को खा कर घर में गंदगी फैला सकती है।

5. बिल्ली घर में होने से किचन के सामान की सुरक्षा ज्यादा करनी होती है, क्योंकि बिल्ली की नजर हमेशा किचन की तरफ ही होती है।

बिल्लियों से जुड़े रोचक तथ्य

1. बिल्लियां अपनी लंबाई से 6 गुना ज्यादा उंचाई तक कूद सकती हैं।

2. बिल्लियां हर दिन 13 से 16 घंटों तक सोती हैं, जोकि उनकी जिंदगी का लगभग 70 फीसदी समय है।

3. बिल्ली की जिंदगी का एक साल मनुष्यों की जिंदगी के 15 सालों के बराबर है।

4. दुनियाभर में 500 मिलियन के करीब पालतु बिल्लियां हैं।

5. बिल्लियों की कुल 18 उंगलियां होती हैं।

6. बिल्लियां मिठास का स्वाद नहीं ले सकती हैं।

6. एक बिल्ली 3mph की रफ्तार से भाग सकती हैं।

7. सिंगापुरा बिल्लियों की सबसे छोटी किस्म है।

8. मेन कून बिल्लियों की सबसे बड़ी पालतु किस्म है।

9. सबसे उम्रदराज बिल्ली 38 साल की थी।

10. अभी तक की सबसे लंबी बिल्ली 48.5 इंच की रही है।

Also Read:Bone Disease: भारत में लगातार बढ़ रही है जॉइंट पेन की समस्या, ऐसे पाएं छुटकारा

Tags:    

Similar News