International Yoga Day 2019: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानें 'कद बढ़ाने' के योग
International Yoga Day 2019: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 (International Yoga Day 2019) में हर साल की ही तरह इस बार भी 21 जून (21 June) को पूरी दुनिया में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विश्व योगा डे 2019 की थीम (World Yoga Day 2019 Theme) क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) रखी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंभीर बीमारियों से बचाने वाले योगासन बच्चों के कद बढ़ाने में भी सहायक होता है। अगर नहीं, तो इंटरनेशनल योगा डे 2019 (International Yoga Day 2019) के अवसर पर आज हम आपको कद बढ़ाने के लिए योग (Height Increase Yoga) बता रहे हैं।;
International Yoga Day 2019: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 (International Yoga Day 2019) में हर साल की ही तरह इस बार भी 21 जून (21 June) को पूरी दुनिया में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विश्व योगा डे की थीम (World Yoga Day Theme)क्लाइमेट एक्शन (Climate Action)रखी गई है। योग के फायदे (Yoga Benefit) और योग के महत्व (Importance of Yoga) को बताने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) भी ट्विटर (Twitter) पर लगातार अपने योगा वीडियो (Yoga Video) को शेयर करके लोगों में फिट एंड हेल्दी रहने के लिए जागरुक कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंभीर बीमारियों से बचाने वाले योगासन बच्चों के कद बढ़ाने में भी सहायक होता है। अगर नहीं, तो इंटरनेशनल योगा डे 2019 (International Yoga Day 2019) के अवसर पर आज हम आपको कद बढ़ाने के लिए योग (Yoga to increase heights) बता रहे हैं।
'कद बढ़ाने' के लिए योग :
1. आज के समय में बच्चों की घटती लंबाई यानि हाईट पेरेंट्स के लिए एक समस्या बनती जा रही है। ऐसे में अगर बच्चों को नियमित रुप से ताड़ासन का 5-10 मिनट तक अभ्यास करवाने से कद को बढ़ाया जा सकता है।
2.पश्चिमोतानासन करने के लिए योगा मैट या दरी पर आगे की तरफ पैर फैलाकर बैठ जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे झुकते हुए पैरों के अंगूठों को पकड़ें। पैर के अंगूठे पकड़ते समय अपने सिर को घुटनों पर लगाएं, फिर इस स्थिति में कुछ देर रूकें। पश्चिमोतानासन को करते समय शरीर के लगभग सभी अंगो पर खिंचाव आता है। जिससे शरीर की लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है।
3. सूर्य नमस्कार का नियमित रुप से अभ्यास करने पर भी शरीर की लंबाई यानि कद को आसानी से बढ़ा सकते हैं। सूर्य नमस्कार करने के लिए सूर्योदय का समय सबसे उपयुक्त होता है। सूर्य नमस्कार के अलग-अलग 12 आसानों को करने से शरीर के अंगों पर खिंचाव पड़ता है। जिससे शरीर की लंबाई बढ़ने में मदद करती है।
4. त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर हाथ व पैर खोल लें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए सीधे हाथ से उलटे पैर को छुएं और दूसरा हाथ ऊपर की ओर ले जाएं। इस अवस्था में कुछ देर रुककर ऊपर की ओर देखने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्य गति से सांस लें। कुछ देर इस अवस्था में रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस लौट आएं। इसी प्रक्रिया को दूसरी ओर भी करें। त्रिकोणासन करने पर हाथ-पैर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर खिंचाव आता है जो लंबाई बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
5. बच्चों का कद बढ़ाने के लिए चक्रासन भी बेहद फायदेमंद होता है। चक्रासन करने के लिए अपनी बाजुओं को शरीर के पास रखते हुए पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़ें और पैरों को फर्श पर कूल्हों के पास रखें। बाजुओं को सिर के ऊपर उठाएं और फर्श पर दोनों कंधों के पास हथेलियों को रखें। उंगलियां शरीर की ओर होंगी और कोहनियां ऊपर की तरफ। पूरे शरीर को ऊंचा उठाएं और सिर्फ हाथ, पैर को ही फर्श पर रखें। धीरे-धीरे हाथों को पैरों के पास लाने की कोशिश करें। फर्श की ओर देखें। सामान्य सांस के साथ इसी स्थिति में बने रहे और फिर पहली वाली अवस्था में वापस आएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App