International Yoga Day 2019 : इंटरनेशनल योगा डे पर पीएम मोदी ने बताए सूर्य नमस्कार के फायदे और सही तरीका...

International Yoga Day 2019 : 21 जून (21 June) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाएगा। इस बार अंतर्राँष्ट्रीय योग दिवस 2019 की थीम (International Yoga Day 2019 Theme) क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) रखी गई है। साल 2019 में पांचवां इंटरनेशनल योग दिवस (Fifth International Yoga Day) मनाया जाएगा। पीएम मोदी (Pm Modi) भी लोगों में योग के फायदे (Yoga Benefits) और योग के लिए जागरूकता (Awareness For Yoga) लाने के लिए ट्विटर (Twitter) पर योगा वीडियों (Yoga Video) के जरिए रोजाना अलग-अलग योगासनों के लाभ (Yogaasan Advantages) और योगा करने का सही तरीका (Right way to do yoga) बता रहे हैं।;

Update: 2019-06-19 09:10 GMT

International Yoga Day 2019 : 21 जून (21 June) को अंतर्राँष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाएगा। इस बार अंतर्राँष्ट्रीय योग दिवस 2019 की थीम (International Yoga Day 2019 Theme) क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) रखी गई है। साल 2019 में पांचवां इंटरनेशनल योग दिवस (Fifth International Yoga Day) मनाया जाएगा। पीएम मोदी (Pm Modi) भी लोगों में योग के फायदे (Yoga Benefits) और योग के लिए जागरूकता (Awareness For Yoga) लाने के लिए ट्विटर (Twitter) पर योगा वीडियों (Yoga Video) के जरिए रोजाना अलग-अलग योगासनों के लाभ (Yogaasan Advantages) और योगा करने का सही तरीका (Right way to do yoga) बता रहे हैं।

आज पीएम मोदी ने विश्व योगा डे (World Yoga Day) से पहले ट्विटर (Twitter)पर वीडियों के माध्यम से 12 योगासनों से बने सूर्य नमस्कार (Surya Namskar)के बारे में लोगों को बताया। पीएम मोदी (Pm Modi) ने अपने एनिमेटिड वीडियो (Animated Video) से सूर्य नमस्कार के फायदे (Surya Namskar Advantages) और सूर्य नमस्कार को करने का सी तरीके (Surya Namskar Right way to do in hindi) के बारे में बताया है। नियमित रुप से केवल सूर्य नमस्कार करने से ही कई सारी शारीरिक और मानसिक गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार के फायदे (Surya Namskar Benefits)और सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका (Surya Namskar Right way to do)। 




सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका और सही समय : 

1. सूर्य नमस्कार करने के लिए सुबह यानि उगते हुए सू्र्य का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करने से सूरज से मिलने वाला विटामिन डी शरीर को मिलता है। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार करने से शरीर लचीला बनने के साथ ही पूरे दिन के लिए जरूरी ऊर्जा भी मिलती है।

2.सूर्य नमस्कार करने के लिए हमेशा खुली जगह का चुनाव करें और अपना चेहरा पूर्व दिशा की तरफ रखें।

3.सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसनों का एक योग है। जिसमें अलग-अलग स्थितियों वाले 12 आसनों को एक प्रक्रिया अनुसार किया जाता है।

4.सूर्य नमस्कार करते समय सूर्य के 12 मंत्रों का जाप करना भी बेहद अच्छा माना जाता है।

5.सूर्य नमस्कार करने के लिए सिर्फ एक दरी या योगा मैट की ही जरूरत होती है। 





सूर्य नमस्कार के फायदे

1. नियमित रुप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर लचीला बनता है और मांसपेशियों और नसों में क्रियाशील बरकरार रहती है।

2. सूर्य नमस्कार करने पर सांस को 12 बार अलग-अलग आसनों में सांस लेने और छोड़ने से फेफड़ों और दिल की कार्यक्षमता बढ़ती है।

3. सूर्य नमस्कार करने से रोजाना के तनाव और गुस्से को आसानी से कम किया जा सकता है।

4. सूर्य नमस्कार खुले में करने की वजह से शरीर को विटामिन डी मिलता है। जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत बनती हैं।

5. सूर्य नमस्कार के रोजाना अभ्यास से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है। 





6. सूर्य नमस्कार को नियमित रुप से करने पर पेट संबंधी रोगों यानि कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि से मु्क्ति मिलती है।

7. सूर्य नमस्कार करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहता है। जिससे ब्लड प्रेशर से संबंधी समस्या से निजात मिलती है।

8. अगर आप मोटापे और बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में सूर्य नमस्कार करना बेहद फायदेमंद रहेगा।

9. सूर्य नमस्कार करने का नियमित अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी और कमर दर्द से छुटकारा मिलता है।

10. सूर्य नमस्कार करने से घुटनों और कंधों जैसे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News