पेट संबंधी रोगों के लिए अचूक दवा है जीरा, इसके फायदे जानकर आप रह जाएंगे दंग

क्या आप जानते हैं ये बारीक और छोटे दाने वाला जीरा कई सारी बीमारियों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। यह पेट संबंधी रोगों के लिए अचूक दवा है। इसी बीच आज हम आपको जीरा से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।;

Update: 2021-06-13 08:49 GMT

भारती घरों में जीरा का इस्तेमाल दाल और सब्जियों में तड़के या छौंक लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये बारीक और छोटे दाने वाला जीरा कई सारी बीमारियों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। यह पेट संबंधी रोगों के लिए अचूक दवा है। इसी बीच आज हम आपको जीरा से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।

यह है जीरा के फायदे

- जीरा, अजवायन, सौंफ को पीस कर नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में शुगर नियंत्रित रहता है।

- जीरे को भूनकर पीस लें और काले नमक के साथ सेवन करने से पेट के विकार (गैस, एसिडिटी, अपच) आदि में राहत मिलती है।

- जीरा के सेवन से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

- जीरा में औषधीय गुणों के अलावा आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

- सर्दी-जुकाम में जीरे को भूनने के बाद एक पोटली में बांधकर बार-बार सूंघने से आने वाली छींको से राहत मिलती है।

- दांत के दर्द से राहत पााने के लिए आफ जीरा को भूनकर पीस लें और सेंधा नमक के साथ सेवन करें। इसके साथ ही मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है।

Tags:    

Similar News