कीचड़ में मिलने वाली काई के भी हैं कई फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

तालाब या नदियों में पानी के ऊपर हरे रंग की परत जमने वाली काई यानी डकवीड्स कई चीजों के लिए काफी फायदेमंद है। जिसका खुलासा साइंटिस्ट ने किया है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद है;

Update: 2020-04-01 10:17 GMT

आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं। जिसे शायद आप यकीन न करें। लेकिन यह बात सच है कि तालाब या नदियों में पानी के ऊपर हरे रंग की परत जमने वाली काई यानी डकवीड्स कई चीजों के लिए काफी फायदेमंद है। जिसका खुलासा साइंटिस्ट ने किया है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इतनी ही नहीं ये पूरे एशिया में खास खाद्य उत्पाद बन चुका  है। तो चलिए जानते हैं काई के फायदे। 

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि काई में डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन बी 12, आयरन और प्रोटीन जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते  इहैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। 

डायबिटीज

काई में मिलने वाला प्रोटीन डायबिटीज मरीज के लिए सुपरफूड का काम करता है। हाल ही में हुई रिसर्च से सामने आया है कि यह नया 'सुपरफूड' ग्लाइसेमिक कंट्रोल करके ब्लड शुगर को लेवल कंट्रोल करती है। वहीं कई देश काई को डायबिटीज पैशेंट के लिए दवा के रूप में भी देख रहे हैं।

फूड क्रेविंग

काई फाइबर से होता है, जिसको लोग सेवन शेक की तरह कर रहे हैं। इसको पीने पेट काफी देर तक भरा रहता है। जो फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वेट लॉस

इसे लोग वर्कआउट शेक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, जो वजन को घटाने में मदद करता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह वेट को कंट्रोल करने के लिए बेहतर ऑप्शन है।

अंडे से ज्यादा होतो है प्रोटीन

वहीं रिसर्च में सामने आया है कि इसमें अंडे से ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं। जिस वजह से यह वेजेटेरियन मीट बॉल के नाम से भी जाना जा रहा है।



Tags:    

Similar News