Kheera Khane Ke Nuksan: ज्यादा खीरा खाना पड़ सकता है आपको भारी, महिला को भी हो सकती है ये दिक्कतें

Kheera Khane Ke Nuksan: ज्यादातर लोग खीरा( को सलाद या सैंडविच के रूप में खाना पसंद करते हैं। वहीं लोग खीरा से होने वाले नुकसानों से अनजान होते हैं। खीरा का अगर ज्यादा सेवन किया जाए तो आपके शरीर में कई दिक्कतें हो सकती हैं।;

Update: 2020-05-21 08:12 GMT

Kheera Khane Ke Nuksan: आपने भी देखा होगा कि ज्यादा लोग खीरे (Cucumber) का सेवन सलाद या रायता, बर्गर, सैंडविच आदि में करते हैं। खीरा खूबसबरती को निखारने का भी काम करता है(Cucumber Use Of Beauty)। वैसे तो खीरा में कई ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं (Benefits Of Cucumber)। वहीं अगर खीरा का ज्यादा सेवन किया जाए तो आपको नुकसान भी पहुंच सकता है। तो इसी बीच आज हम आपको खीरा होने से वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं (Side Effects Of Cucumber)। आइए जानते हैं खीरा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

सूजन

ज्यादा खीरा खाने से शरीर के कई हिस्सों में सूजन की समस्या होने लगती है। खीरे में कुकुर्बिटाइन्स पाया जाता है। वहीं जब यह तत्व शरीर में ज्यादा हो जाता है। इस कारण लीवर, गुर्दा, अग्नाश्य आदि अनेक भागों में सूजन होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

पेट से जुड़ी समस्या

ज्यादा खीरा खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे डायरिया, पेट में ऐंठन और पेट फूलना आदि जैसी परेशानी होने लगती है।

प्रेग्नेंट वूमेन को हो सकती है दिक्कत

वैसे तो प्रेग्नेंट वूमेन के लिए खीरा खाना फायदेमंद होता है। वहीं अगर ज्यादा खीरा खाए जाए तो महिला को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद पानी के कारण महिला का यूरिनरी फंक्शन गड़बड़ा जाता है। जिसके कारण उसे बार−बार मूत्र विसर्जन के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में उसे काफी तकलीफ हो सकती है।

साइनोसाइटिस

साइनोसाइटिस की बीमारी में खीरा नुकसान कर सकता है। इसके पीछे वजह है कि खीरा ठंडा होता है और इससे साइनोसाइटिस से पीड़ित लोगों की तकलीफ बढ़ सकती है।

Also Read: Coronavirus: शरीर की इम्यूनिटी ही है कोरोना वायरस की दवाई

इचिंग होने का डर

कुछ लोगों को खीरे से एलर्जी होती है। वहीं इचिंग की तकलीफ होने का भी डर रहता है।

Tags:    

Similar News