Late night eating habbits: देर रात का भोजन सेहत के लिए हानिकारक, जानें क्या करें और क्या न करें

late night eating habbits: आज के लाइफस्टाइल में लोग अक्सर रात में भोजन करते हैं, जिसके कारण वो तमाम समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं। आज हम आपको रात में देर से खाने के नुकसान बताएंगे। साथ ही, बताएंगे कि अगर रात को भूख सताए तो क्या करना चाहिए।;

Update: 2023-05-20 13:27 GMT

Late Night Eating Habbits: हमने अक्सर ये बात सुनी है कि हमें रात का भोजन जल्दी खा लेना चाहिए। लेकिन, हम में से कितने लोग ऐसे हैं, जो रात में जल्दी खाना खा लेते हैं? कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके ऑफिस से आने का समय रात 10 बजे के बाद का ही होता है। फिर वो खाना खाते हैं। लेकिन, रात में देर से खाना खाने के जो नुकसान हैं, वो लगभग लोगों को नहीं पता होता है। आजकल शुगर व मोटापे की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या आपको मिल जाएगी। क्या आपको पता है कि देर रात खाने की आदत से शुगर और मोटापा की समस्या बढ़ जाती है। 

रात में देर से खाने से क्या समस्या होती है

भोजन पचने में समस्या

विशेषज्ञों के अनुसार, रात के खाने और सोने में लगभग 2 से 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे खाने का पाचन आराम से हो जाए। लेकिन सामान्यत: लोग ऐसा नहीं करते है। इस कारण उन्हें शुगर व मोटापे जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुगर और मोटापे के कारण हार्ट से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।

ग्लूकोज व मेटाबॉलिज्म में समस्या

देर रात खाने के वजह से इंसान के शरीर में ग्लूकोज व मेटाबॉलिज्म की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस कारण से शरीर शुगर, मोटापा व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाता है।

नॉर्मल फास्टिंग स्टेट में समस्या

रात में देर से खाने के वजह से भोजन को शरीर की नॉर्मल फास्टिंग स्टेट में पहुंचने में काफी समय लगता है। इस वजह से भोजन को पचने में समस्या भी होती है। नॉर्मल फास्टिंग से तात्पर्य एक भोजन से दूसरे भोजन को करने से है, जो सामान्यत: 8 से 10  घंटे का होता है।

शुगर व मोटापे की समस्या

रात में देर से खाने के वजह से इंसान सबसे पहले शुगर व मोटापे का शिकार होता है, क्योंकि विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा करने से शुगर सबसे पहले प्रभावित होता है। इस वजह से शुगर व मोटापे का खतरा बढ़ जाता है।

देर रात भूख लगने पर क्या खाएं

आज के समय में अधिकतर लोग रात के वक्त काम करते हैं, जिस वजह से अक्सर लोगों को रात में भूख लग जाती है, जिस कारण लोग पैक्ड व फ्राइड फूड खाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी नहीं है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इससे बचना चाहिए। यदि आपको भी रात में खाने की आदत है, तो आप घर का खाना खा सकते हैं, जिसमें, तेल व मसालों की मात्रा कम हो। यदि आप रात में चाय या काँफी पीते हैं, तो उसके साथ भूने हुए मखाने, अखरोट व सिड्स खा सकते हैं।

Tags:    

Similar News