लौकी के छिलकों से मिलता है तलवों की जलन में आराम, इसके और भी फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
लौकी में औषधि के कई गुण पाए जाते हैं। यह खाने में भले इतनी स्वादिष्ट न हो लेकिन इसके फायदे काफी हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सिर्फ लौकी ही नहीं बल्कि लौकी के छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसी बीच आज हम आपको लौकी के छिलके के फायदे बताने जा रहे हैं।;
लौकी की सब्जी ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। सब्जी को देखते ही लोग मुंह बनाना शुरू कर देते हैं। वहीं आपको बता दें कि लौकी में औषधि के कई गुण पाए जाते हैं। यह खाने में भले इतनी स्वादिष्ट न हो लेकिन इसके फायदे काफी हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सिर्फ लौकी ही नहीं बल्कि लौकी के छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसी बीच आज हम आपको लौकी के छिलके के फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं लौकी के छिलके के फायदे।
जलन से राहत
कई लोग हाथों और पैरो के तलवों की जलन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। उनके लिए लौकी के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं। लौकी के छिलकों की तासीर काफी ठंडी होती है। इसके लिए आप लौकी के छिलकों को हाथों और पैरों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।
बवासीर से छुटकारा
जिन लोगों को पाइल्स की दिक्कत रहती है, उन लोगों के लिए लौकी के छिलके काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप लौकी के छिलकों को सुखा लें और फिर इस पाउडर बना लें। इस पाउडर को ठंडे पानी से दिन में 2 बार खाएं। जल्द ही आपको पाइल्स की दिक्कत से निजात मिलेगी।
Also Read: चाहती हैं एक्ट्रेस की तरह चमकती त्वचा तो शुरू करें गर्म पानी पीना, मिलेंगे और भी कई शानदार फायदे
टैनिंग से छुट्टी
इसके लिए आप लौकी के छिलके का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट तो फेस पर 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद पानी से चेहरा धो लें।