लिवर को हेल्दी रखने के लिए व्यंजनों में शामिल करें ये मसाले
इंसान का हेल्दी होने के लिए जरूरी है कि उसका लिवर भी हेल्दी रहे। वहीं खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान लिवर में परेशानी होने का कारण बनता है। डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आप लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए कुछ मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।;
लिवर इंसान के शरीर का बहुत बी अहम हिस्सा होता है। यह कई जरूरी काम करता है। यह शरीर के बाकी हिस्सों में खून भेजने से पहले उसे फिल्टर करता है। लिवर पित्त रस का उत्पादन करता है। इसके साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है। इंसान का हेल्दी होने के लिए जरूरी है कि उसका लिवर भी हेल्दी रहे। वहीं खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान लिवर में परेशानी होने का कारण बनता है। डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आप लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए कुछ मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि लिवर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
हल्दी
हल्दी के फायदों के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। कई रिसर्च से सामने आया है कि यह हेपेटाइटिस के जोखिम को भी कम करने में मदद करती है।
जीरा
इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सब्जी का छौंक लगाने के लिए किया जाता है। यह लिवर को मजबूत बनाने में बहुत ही फायदेमंद होता है।
सौंफ
इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों मसाले के रूप में किया जाता है। यह शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। ये लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
धनिया
इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिे किया जाता है। लेकिन यह मसाला डिटॉक्सीफिकेशन करता है जो लिवर स्वास्थ रखने में कारगर होता है।