लू से बचना है तो कच्ची कैरी पर नमक लगाकर खाएं, जानें इसके और भी कई फायदे

गर्मियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में आने वाला फल आम सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन पके हुए आम से ज्यादा शरीर के लिए कच्चा आम ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।;

Update: 2020-06-17 08:04 GMT

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में आने वाला फल आम सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन पके हुए आम से ज्यादा शरीर के लिए कच्चा आम ज्यादा फायदेमंद होता है। यह स्वस्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको कच्ची कैरी से होने वाले फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कच्चे आम खाने के फायदे।

एसिडिटी से बचाता है

अगर आपको एसिडिटी की परेशानी रहती है या फिर खाना हजम करने में दिकक्त होती है, तो आप कच्ची कैरी का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।

स्किन निखारता है

इसे खाने से आपकी स्किन के दाग धब्बे तो दूर होते ही हैं। इसके साथ ही यह आपके बालों को भी काला करता है। इसका नियमित सेवन आपकी स्किन को निखारने में भी काफी मदद करता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

डायबिटीड के पेशेंट इसका सेवन करें तो उनका शुगर लेवल कम होता है। इसके साथ ही यह आयरन की कमी को भी दूर करता है। कच्ची कैरी में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि यह आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है।

लू से बचाता है

गर्मियों में लू से बचने के लिए आप कच्ची कैरी में नमक लगाकर खाएं। यह आपको लू से बचाने में भी मदद करता है।

Also Read: शादी के बाद किसी और पर दिल आ जाए तो ऐसे में क्या करें?

हड्डियां मजबूत करता है

शरीर की हड्डियां मजबूत करने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। वहीं कच्चे आम में कैल्शियम भी मौजूत होता है, जो हड्डियां मजबूत करने में मदद करता है।

Tags:    

Similar News