लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगा छुटकारा
। ज्यादा देर तक गर्मी में रहने से बॉडी में ऐंठन, थकावट, सिरदर्द, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही स्किन समस्या और उल्टी जैसी दिक्कत रहने का डर रहता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए लू से बचने के कुछ शानदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।;
गर्मी के मौसम में लू के चलते लोग काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में बाहर निकला बहुत ही नुकसानदायक होता है। ज्यादा देर तक गर्मी में रहने से बॉडी में ऐंठन, थकावट, सिरदर्द, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही स्किन समस्या और उल्टी जैसी दिक्कत रहने का डर रहता है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए लू से बचने के कुछ शानदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का प्राकृतिक नुकसान होता है। जिस कारण डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस खराब हो जाता है। लू से बचने के लिए खानपान के साथ लाइफस्टाइटल पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।
अपनाएं ये उपाय
- गर्मियों में दिन के समय अगर आप बाहर जा रहे हैं तो धोखे से भी खाली पेट न जाएं। इससे लू लगने के साथ साथ चक्कर और सिर दर्द जैसी समस्याएं भी रहती हैं। बाहर निकलने से पहले ठंडा शर्बत पी लें।
- दही और छाछ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इसके सेवन से आप एनर्जेटिक फील करते हैं। इसके साथ ही पाचन संबंधी, उल्टी, सिरदर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- नमक का पानी या ओरआरएस का घोल बनाकर पिएं। इसे आप दिन में 2-3 बार पी सकते हैं।
- धूप में निकलते वक्त छाते का यूज करें। बाहर निकलते वक्त सिर ढक लें।
- तरबूज, आड़ू, संतरा, स्ट्रॉबेरीज, खरबूजा, और खीरा का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।