Nariyal Pani Ke Nuksan: नारियल पानी पीने से ब्लड शुगर मरीज को हो सकता है नुकसान
Nariyal Pani Ke Nuksan: नारियल पानी का ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। यह शरीर में होने वाली कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसी बीच आज हम आपको नारियल पानी ( Coconut Water) पीने के नुकसान बताने जा रहे हैं (Nariyal Pani Side Effects)।;
Nariyal Pani Ke Nuksan: नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। यह लो कैलोरी ड्रिंक के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर लोग नारियल पानी पीने के फायदो (Nariyal Pani Benefits) के बारे में जानते हैं। शायद ही लोगों को पता हो कि अगर नारियल पानी का ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। यह शरीर में होने वाली कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसी बीच आज हम आपको नारियल पानी ( Coconut Water) पीने के नुकसान बताने जा रहे हैं (Nariyal Pani Side Effects)। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि नारियल पानी (Nariyal Pani) कब और कितना पीना चाहिए।
नारियल पानी कितना और कब पिएं।
- दिन भर में 1 नारियल पानी ही पिएं।
- कभी भी नारियल खाली पेट न पिएं।
- पैकट में मिलने वाले नारियल पानी के बजाए फ्रेश ही नारियल पानी पिएं।
नारियस पानी के नुकसान ( Nariyal Pani Side Effects)
भले ही नारियल में कम चीनी होती है, लेकिन इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिस वजह से यह ब्लड शुगर के मरीज को नुकसान पहुंचा सकता है। ब्लड शुगर मरीज अगर इसे डेली पिएं, तो शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है।
यूरीन प्रॉब्लम हो सकती है।
नारियल पानी में डाइयूरेटिक प्रॉपर्टीज होते हैं। जिस वजह से अगर नारियल पानी को बार बार पिया जाए तो बार बार यूरीन आने की प्रॉब्लम हो सकती है।
बीपी लो होता है।
जिस शख्स को बीपी लो की दिक्कत रहती है। उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इसके साथ ही इसमें सोडियम, पोटेशियम ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। जिस वजह से शरीर में एलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस होने का खतरा होता है।
एथलीट्स के लिए हार्मफुल
जो लोग वर्कआउट ज्यादा करते हैं, उन्हें वर्कआउट के तुरंत बाद नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा देर वर्कआउट करने के बाद बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। वर्कआउट के बाद शख्स को वही ड्रिंक पीने चाहिए जिसमें सोडियम ज्यादा मात्रा में हो, वहीं नारियल में सोडियम बहुत कम मात्रा में होता है।