Chickenpox New Variant: भारत में मिला चिकनपॉक्स का नया वेरिएंट, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
Chickenpox New Variant: अभी तक कोरोना और निपाह वायरस ने ही देश की मुश्किलें बढ़ाई हुई थी। लेकिन अब चिकनपॉक्स का नया वेरिएंट क्लैड 9 मिलने से सरकार की चिंता बढ़ गई हैं। चलिए जानते हैं, इस वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं।;
Chickenpox New Variant: चिकनपॉक्स की बीमारी देश में पहले फैला करती थी। हाल ही में वैज्ञानिकों को इस जानलेवा बीमारी का नया वेरिएंट मिला है। देश में बीते कई दिनों से कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। साल 2019 में आई कोरोना महामारी के बाद कोरोना के नए वैरिएंट और निपाह वायरस के बाद डेंगू के बढ़ते मामले भी चिंता बढ़ा रहे हैं। इस बीच चिकनपॉक्स का नया वेरिएंट मिलने से सरकार की चिंता बढ़ा गई है। साथ ही, लोगों को भी इसका डर सताने लगा है। देश में चिकनपॉक्स का एक नया वायरस क्लैड 9 मिला है। चलिए आइए जानते हैं कि चिकनपॉक्स वायरस क्लैड 9 के लक्षण क्या हैं...
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने की जांच
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की ओर से भारत में पहली बार चिकनपॉक्स फैलाने वाले वेरिसेला-जोस्टर वायरस (वीजेडवी) के क्लैड 9 वेरिएंट की जांच की गई है। अब तक ये वेरिएंट जर्मनी, यूके और यूएस जैसे देशों में मिला है। वेरिसेला-जोस्टर वायरस 9 हर्पीस यानी लंबे समय तक रहने वाली बीमारियों में से एक हैं, जो बच्चों और युवाओं में चिकनपॉक्स और वयस्कों में दाद होने की वजह से होता है। अभी तक देश में क्लैड 1 और क्लैड 5 वेरिएंट मिल चुके हैं। दरअसल, भारत में पहली बार क्लैड 9 मिला है।
आखिर क्या है क्लैड 9
भारत में पहले क्लैड 1 और क्लैड 5 था। अभी हाल ही में वैज्ञानिकों ने क्लैड 5 यानी वेरिसेल जोस्टर वायरस का एक प्रकार है, इससे चिकनपॉक्स होने का खतरा बढ़ जाता है। यह बीमारी बचपन में होने वाली बीमारी है। अगर इस वेरिएंट के प्रभाव की बात की जाएं, तो देश में इस समय मौजूद वेरिएंट की तुलना में क्लैड 9 से होने वाले संक्रमण में कोई अंतर नहीं है।
क्लैड 9 के लक्षण क्या है
इस वायरस के संपर्क में आने के 2 से 3 हफ्तों के बाद इसके लक्षण दिखने शुरु हो जाते हैं। दाने निकलने से पहले पीड़ित को बुखार, शरीर में दर्द और सिरदर्द होने लगता है। इसके बाद मरीज के शरीर में छोटे दाने और छाले होने लगते हैं और मरीज की भूख कम हो जाती है। मरीज को हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर किसी के साथ ऐसा हो रहा है, तो उसे तुरंत बिना देरी किए डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए, जिसे वेसिकल्स कहा जाता है।
क्लैड 9 से कैसे बचें
क्लैड 9 से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपको टीका लगा होना चाहिए। इस दौरान मरीज को अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। खाना खाने से पहले और खाने के बाद हाथ धोना अति आवश्यक है। खांसी करते समय और छींक आते वक्त अपने मुंह को रूमाल से कवर कर लें। अगर आपको अपने शरीर में इसके लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर को जरूर दिखा लें।
ये भी पढ़े:- Side Effect Of Eating Tamarind: ये लोग भूलकर भी ना खाएं इमली
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।