अगर आप भी लेती हैं पीरियड्स के दौरान पैनकिलर तो एक बार जरूर पढ़ लें ये लेख
पीरियड्स के दौरान पेनकिलर या दर्द निवारक दवाइयां लेने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि जो महिलाएं या लड़कियां हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर का यूज करती हैं, उन्हें कई समस्याएं हो सकती हैं।;
ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज पेट दर्द होता है। पीरियड्स में पेट दर्द होना आम समस्या है। कुछ लड़कियों को पेट दर्द कम होता है, तो कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा पेट दर्द की समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में अगर आप पीरियड्स में पेट दर्द को कम करने के लिए या इससे छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर का सहारा लेती हैं, तो यह आपके लिए घातक हो सकता है।
जी हां, पीरियड्स के दौरान पेनकिलर या दर्द निवारक दवाइयां लेने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि जो महिलाएं या लड़कियां हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर का यूज करती हैं, उन्हें कई समस्याएं हो सकती हैं।
इन परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना
- पाचन-संबंधी समस्या
- गैस
- दिल की धड़कन की अनियमितता
- मिचलाना
- छाती में अकड़न
- चक्कर आना
- पेट में मरोड़
- एसिड रिफ्लक्स
- पेट का अलसर
वहीं महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वह पीरियड्स में दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू तरीकों को अपनाएं।
अपनाएं ये उपाय
- पेट की हॉट वाटर बैग से सिंकाई करें
- हल्दी वाले गर्म दूध के साथ गुड़ में अजवाइन और सोंठ मिलाकर सेवन करें।
- गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें।
- दो से तीन बार अजवाइन को पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं।