पीरियड्स के दौरान फूलता है पेट तो अपनाएं ये Home Remedies, तुरंत मिलेगी राहत
ब्लोटिंग की वजह से महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह परेशानी पीरियड्स से पहले होती है या फिक पीरियड्स के दौरान। ऐसे में महिलाओं के पेट में काफी दर्द होता है। जिसके चलते महिलाएं काफी दवाइयां भी खाती हैं। जो कि शरीर के लिेए काफी ज्यादा नुकसानदायक होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिसे अपनाने के बाद आपको अंग्रेजी दवाओं को खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।;
पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई महिलाओं को उल्टी, पेट में दर्द होता है तो कई महिलाओं को इस दौरान ब्लोटिंग की परेशानी होती है। ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की दिक्कत।
ब्लोटिंग की वजह से महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह परेशानी पीरियड्स से पहले होती है या फिक पीरियड्स के दौरान। ऐसे में महिलाओं के पेट में काफी दर्द होता है। जिसके चलते महिलाएं काफी दवाइयां भी खाती हैं। जो कि शरीर के लिेए काफी ज्यादा नुकसानदायक होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिसे अपनाने के बाद आपको अंग्रेजी दवाओं को खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपचारों के बारे में।
ये हैं ब्लोटिंग के लक्षण
- पेट भरा भरा महसूस होना
- गैस होना
- पेट में खिंचाव महसूस होना
- मतली होना
- खट्टे डकार आना
Also Read: सावधान! पेट से जुड़ी दिक्कतें दे रहीं कोरोना का संकेत, नए लक्षण देख साइंटिस्ट की चिंताएं बढ़ी
अपनाएं ये घरेलू उपाय
ज्यादा पानी पिएं
ऐसे में आप कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे आपको ब्लोटिंग की परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं पानी पीते वक्त ध्यान रहे कि पानी ठंडा नहीं बल्कि गुनगुना हो।
अजवाइन
पीरियड्स के दौरान अगर आपके पेट में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है तो ऐसे में अजवाइन वाला पानी पी सकती हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन, एक चुटकी काला नमक और हींग मिलाएं। इसे आप गर्म करें और फिर पानी गुनगुना होने के बाद पिएं।
एलोलेरा जूस
इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जूस का भी सेवन कर सकती हैं। एलोवेरा जूस आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
यह चीजें खाएं
इस समय आप पोटेशियम से भरपूर वाले फल खाएं। इसके लिए आप संतरा, तरबूज, नारियल पानी, टमाटर, खुबानी का ज्यादा सेवन करें।