Side Effects Of Turmeric: इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को नहीं करना चाहिए हल्दी सेवन
Side Effects Of Turmeric: हल्दी कई समस्याओं का हल करती हैं। वहीं यह बात बहुत कम लोगों को पता होती है कि हल्दी कुछ मरीजों के हानिकारक होता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग सुबह और रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीते हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए हल्दी हानिकारक होती है।;
Side Effects Of Turmeric: हर भारतीय घर में आपको हल्दी मिल जाएगी। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। हल्दी शरीर, स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। हल्दी कई समस्याओं का हल करती हैं। वहीं यह बात बहुत कम लोगों को पता होती है कि हल्दी कुछ मरीजों के हानिकारक होता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग सुबह और रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीते हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए हल्दी हानिकारक होती है। तो आइए जानते हैं कि किन मरीजों को हल्दी का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए।
पीलिया
पीलिया (Jaundice)से जूझ रहे लोगों को हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान मरीज को हल्दी और हल्दी से बनी चीजों से दूर रहना चाहिए।
नकसीर
जिन लोगों की जल्दी नकसीर फूटती है, उन लोगों को हल्दी कम इस्तेमाल करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नकसीर की समस्या में इंसान के नाक से अचानक बहुत सारा खून आने लगता है।
एनीमिया
एनीमिया से परेशान लोगों को हल्दी का सेवन कम करना चाहिए। ऐसे में हल्दी बल्ड फ्लो पर बुरा असर डालती है।
गर्भवती महिला
हल्दी की तासीर गर्म होती है। इस कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को हल्दी कम यूज करनी चाहिए। इसके लिए आप एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेलें।
Also Read: Sugar Test: इन लक्षणों के दिखते ही तुरंत करवाना चाहिए शुगर टेस्ट
पथरी
जिन लोगों को पथरी की शिकायत है, उन लोगों को हल्दी का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दौरान हल्दी का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। हल्दी का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेलें।