हर 10 में से 1 महिला को होती है यह बीमारी, सोनम कपूर भी हैं इससे पीड़ित
इन दिनों में अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया के जरिए इस बीमारी से जुड़ी तमाम जानकारी दे रही हैं। क्योंकि वे खुद इस बीमारी से गुजर रही हैं। ऐसे में वो अपने फैंस को इससे बचने के उपाय और डाइट के बारे में तमाम जानकारी दे रही हैं। इसी बीच आज हम आपको सोनम द्वारा बताए गए टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।;
आजकल ज्यादातर महिलाओं में PCOS और PCOD की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में महिलाओं को स्ट्रेस, पीरियड्स टाइम पर न आना, थकावट रहने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं इन दिनों में अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया के जरिए इस बीमारी से जुड़ी तमाम जानकारी दे रही हैं। क्योंकि वे खुद इस बीमारी से गुजर रही हैं। ऐसे में वो अपने फैंस को इससे बचने के उपाय और डाइट के बारे में तमाम जानकारी दे रही हैं। इसी बीच आज हम आपको सोनम द्वारा बताए गए टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
अपनाएं ये रूटीन
- सोनम बताती हैं कि इस समस्या से निजात पाने के लिए महिला को प्रतिदिन वॉक करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप हर रोज तकरीबन 10 हजार कदम जरूर चलें।
- हर रोज एक्सरसाइज करने की आदत डालें। ऐसे में योगा करना काफी फायदेमंद होता है। इससे आपकी बॉडी के साथ साथ मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है।
- जो महिलाएं PCOS की समस्या से गुजर रही हैं, वो लोग शुगर का सेवन करने से बचें। इसके लिए आप बस फ्रूट खा सकती हैं।
- नाश्ते में आप कोकोनट योगर्ट, बेरीज और पेलियो ग्रेनोला जैसी चीजों शामिल करें।
आपको बता दें यह एक हॉर्मोनल डिसऑर्डर है। वहीं दुनियाभर की हर 10 में से एक महिला को इस बीमारी की शिकायत होती है। इस समस्या के चलते महिलाओं की बच्चेदानी में छोटी-छोटी गांठ होने लगती है। जिससे कई तरही की समस्याएं होने लगती है।