अरबी छीलते वक्त हाथों में होती है खुजली तो अपनाएं ये ट्रिक्स, समस्या का होगा समाधान

यह खाने में स्वादिष्ट तो होती है, लेकिन इसे छीलने में काफी परेशानी होती है। लेकिन आज हम आपकी मदद के लिए कुछ ट्रिक्स लेकर आए हैं। जिसे अपनाने के बाद आप आसानी से अरबी छील सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।;

Update: 2021-06-02 12:44 GMT

अक्सर महिलाएं अरबी छीलते वक्त होने वाली खुजली के कारण इसे पकाने से बचती हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होती है, लेकिन इसे छीलने में काफी परेशानी होती है। लेकिन आज हम आपकी मदद के लिए कुछ ट्रिक्स लेकर आए हैं। जिसे अपनाने के बाद आप आसानी से अरबी छील सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

नारियल का छिलका

अरबी छीलने के लिए आप नारियल के छिलकों का यूज कर सकती हैं। इसके लिए आप छिलके को मोड़ें और इसे गेंद की शेप दें। इसके बाद तौलिए पर अरबी रखें और उसके ऊपर नारियल का छिलका रगड़ दें।

स्क्रब 

आपको शायद सुनने में थोड़ा अजीब लगे पर सच में आप बर्तन धोने वाले स्क्रब से अरबी छील सकती है। इसके लिए टॉवल या किसी कपड़े के ऊपर अरबी रखकर उसपर बर्तन धोने वाला स्क्रब रगड़ें। इससे आसानी से छिलका उतर जाएगा। 

तेल

आप चाहें तो अरबी छीलने से पहले हाथों में तेल लगा सकती हैं। इसके साथ ही अरबी पर थोड़ा नमक छिड़क लें।

पिलर

आप अरबी छीलने के लिए पिलर का यूज कर सकती हैं। इससे आप आसानी से अरबी छील लेंगी और खुजली से भी बचेंगी।

उबालें

अरबी को आसानी से छीलने के लिए आप इसे उबाल सकती हैं। उबालने से छिलके आसानी से निकल जाएंगे और आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे।

Tags:    

Similar News