Watermelon Side Effect: बहुत कम लोग जानते हैं तरबूज से होने वाले नुकसान के बारे में
Watermelon Side Effect: गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल तरबूज(Watermelon) है। वहीं ज्यादातर लोग इससे होने वाले फायदो के बारे में जानते हैं। वहीं अगर तरबूज का अगर ज्यादा सेवन किया जाए, तो शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकते हैं(Disadvantages Of Watermelon)।;
Watermelon Side Effects: तरबूज(Watermelon) गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है। गर्मियों में तरबूज काफी खाया जाता है। कोई तरबूज की स्लाइस काटकर खाता है, तो तरबूज का जूस बनाकर पीता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि तरबूज बहुत गुणकारी फल हैं। इसके साथ ही बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है(Watermelon Side Effects)। इसी बीच आज हम आपको तरबूज खाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं(Disadvanteges Of Watermelon)। तो चलिए जानते हैं तरबूज से होने वाले नुकसान के बारे में।
हो सकती है पेट से जुड़ी समस्या
तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। वहीं इसके कई नुकसान भी होते हैं। अगर तरबूज ज्यादा खाया जाए तो शरीर में लाइकोपीन भी ज्यादा मात्रा में पहुंचता है। जिस कारण मतली, उल्टी, अपच और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
हाइपरकलेमिया हो सकता है
तरबूज के अधिक सेवन से हाइपरकलेमिया हो सकता है। जिसमें पोटैशियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे हृदय संबंधी समस्याएं, जैसे अनियमित दिल की धड़कन और कमजोर नाड़ी हो सकती है।
एलर्जी होने का डर
तरबूज खाने से एलर्जी भी हो सकती है। इससे हल्के से लेकर गंभीर चकत्ते और चेहरे पर सूजन जैसी दिक्कत हो सकती है।
डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है
रात में तरबूज खाने से आपको डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है। रात में इसे खाने से आपको इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Also Read: Coronavirus: HIV की तरह कोरोना भी बन सकता है एंडेमिक : WHO
बढ़ सकता है वजन
तरबूज में प्राकृतिक रूप से चीनी पाई जाती है। जिसे अगर जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो वजन बढ़ सकता है। वहीं अधिक पानी की स्थिति से पैरों में सूजन, कमजोर गुर्दे और सोडियम की हानि हो सकती है।