विशाखापट्टनम में लीक होने वाली स्टाइरीन गैस है जानलेवा, इस कारण बनती है
Styrene Gas: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapattnam) तबाही मचाने वाली गैस को स्टाइरीन कहा जाता है। इसे स्टाइरोल और विनाइल बेंजीन भी कहा जाता है। यह रंगहीन या हल्का पीला ज्वलनशील द्रव (लिक्विड) होता है। यह काफी खतरनाक होती है। इस गैस के संपर्क में आने से इंसान की मौत भी हो सकती है।;
Styrene Gas: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapattnam) में गुरुवार तड़के एक केमिकल प्लांट से गैस लीक हो गई। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजार से भी ज्यादा लोग इस गैस के चलते बीमार हैं। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह हादसा बिल्कुल भोपाल गैस त्रासदी जैसा है। वहीं हादसे के बाद से लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर यह गैस कौन सी थी। जिससे लोगों को इतना नुकसान हो गया। इसी बीच आपके सवालों को ध्यान में रखते हुए हम आपको इस गैस से जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं।
क्या है स्टाइरीन
विशाखापटनम के हिंदुस्तान पॉलिमर कंपनी के प्लांट से इस गैस का रिसाव हुआ जहां प्लास्टिक बनाई जाती है। इसका इस्तेमाल बिल्डिंग मटेरियल बनाने में किया जाता है। वहीं तबाही मचाने वाली गैस को स्टाइरीन कहा जाता है। इसे स्टाइरोल और विनाइल बेंजीन भी कहा जाता है। यह रंगहीन या हल्का पीला ज्वलनशील द्रव (लिक्विड) होता है। यह काफी खतरनाक होती है। इस गैस के संपर्क में आने से इंसान की मौत भी हो सकती है।
इस केमिकल के संपर्क में आने से यह होती हैं समस्या
-व्यक्ति की आंखों में जलन
- सांस लेने में तकलीफ
-बेहोश होना
-उलटी आना
- चक्कर आना, गिर जाना जैसे लक्षण देखे जाते हैं।
- महिलाओं के पीरियड्स में दिक्कत होना
इस केमिकल से जो गैस फैली वो स्टाइरीन गैस है। यह एक तरह का तरल पदार्थ है जो हवा के संपर्क में आते ही गैस बनकर उड़ने लगता है। केमिकल कंपनियां इसे इस्तेमाल करने के लिए इसमें एल्डीहाइड्स मिलाती हैं। वैसे तो इसमें कोई गंध नहीं होती लेकिन जब ये केमिकल इसमें मिला दिया जाता है तब इसमें बदबू आने लगती है।
Also Read: Coronavirus: 10 मिनट की धूप बचा सकती है आपको कोरोना से, जानें एक्सपर्ट की राय
किस चीज में होती है ये गैस इस्तेमाल
इसको पैकेजिंग मटेरियल, इलेक्ट्रिकल इंसुलेशन, घरों में इंसुलेशन, फाइबर ग्लास, प्लास्टिक पाइप्स, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, चाय के कप, कालीन जैसी चीजें बनाने में यूज़ किया जाता है। यह गैस फैक्ट्रीज के अलावा भी कहीं भी मिल सकती है।
1961 से किया जा रहा है संचालन
मिली जानकारी के मुताबिक जिस कंपनी से गैस लीक हुआ है वो दक्षिण कोरिया की है। इसका संचालन 1961 से किया जा रहा है। यह कंपनी एलजी पॉलिमर्स पॉलीस्टाइरीन और कई कामों में आने वाला प्लास्टिक बनाती है।